By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा

Amit Dubey
Last updated: May 13, 2026 1:16 pm
By Amit Dubey 60 Views
Share
3 Min Read
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
SHARE

औरंगाबाद में बीती देर शाम राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला कर उनके पीए और ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई किये जाने की खबर है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनबार गांव के पास घटी है। इस दौरान हमलावरों ने सांसद के निजी सहायक और चालक को जमकर पीटा और उनके वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। हमले के वक्त सांसद अभय कुशवाहा खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे। बताया जाता है कि बीती शाम सांसद के निजी सहायक संजय कुमार और ड्राइवर मदनपुर के श्रीडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने होने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हसनबार गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रही गाड़ियों को साइड देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। सांसद की गाड़ी के चालक ने पहले अपनी गाड़ी पीछे कर दूसरी गाड़ी को रास्ता दिया। इसके बाद दूल्हा पक्ष के एक वाहन को सांसद की गाड़ी के सामने खड़ा कर दिया गया, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा।

- Advertisement -

बताया जाता है विवाद के दौरान कुछ गुस्साए लोगों ने सांसद की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब बीच-बचाव करने पीए संजय कुमार वहां उतरे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। सांसद के पीए ने बताया कि हमला करने वाले तीन लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें हसनबार गांव निवासी रौशन कुमार, सोनू कुमार और सुधीर कुमार शामिल हैं। मामले में सांसद के वाहन चालक की ओर से मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इधर सांसद अभय कुशवाहा ने घटना की जानकारी मिलने पर बताया कि वह फिलहाल पटना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी वाहन पर हमला किए जाने की सूचना मिली। सांसद ने कहा कि गाड़ी पर सांसद का बोर्ड लगे होने के बावजूद हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल से फोन पर बात कर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बारात के दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई थी, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: PA, RJD, औरंगाबाद, गाड़ी, ड्राइवर, पिटाई, सांसद, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 03 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण
बिहारी समाज
मानव तस्करी, 44 लड़कियां, गोपालगंज, बरामद, नाबालिग, बंगाल, असम, 6 राज्य
बंगाल, असम समेत 6 राज्यों से मानव तस्करी कर बिहार लाई गईं 44 लड़कियां गोपालगंज में बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, महिला समेत तीन की मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 03 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण

नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ…

By Swatva
मानव तस्करी, 44 लड़कियां, गोपालगंज, बरामद, नाबालिग, बंगाल, असम, 6 राज्य
अपराध

बंगाल, असम समेत 6 राज्यों से मानव तस्करी कर बिहार लाई गईं 44 लड़कियां गोपालगंज में बरामद

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का…

By Amit Dubey

आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, महिला समेत तीन की मौत

नवादा : जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात से एक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?