नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र में दलित बाराती के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार को स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि सिरदला पंचायत की बुल्क ठिका गांव में दलित बराती के साथ मारपीट एवं वाहनों के तोड़फोड़ मामले में सिरदला थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुल्क ठिका से बराती आने के क्रम में बाराती के साथ मारपीट के मामले में लड़की के पिता बनारस रविदास के आवेदन पर एफ आई दर्ज किया गया। त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपित सुनील यादव, बिजय यादव बुल्कठिका निवासी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण है तो पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। वैसे बुद्धिजीवियों ने घटना की निंदा करते हुए मामले को तूल न देने की अपील की है।
भईया जी की रिपोर्ट