नवादा : जिले की गोविंदपुर विधायक विनिता मेहता ने रोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एकमात्र चिकित्सक डॉ. बालमुकुंद चौधरी उपस्थित पाए गए, जबकि प्रबंधक से लेकर प्रधान लिपिक तक सभी कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले।
इस संबंध में जब सिविल सर्जन से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यह स्थिति स्पष्ट रूप से व्यवस्था में गंभीर अनियमितता और आपसी मिलीभगत की ओर संकेत करती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा में इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है। पूरे प्रकरण को उच्च स्तर पर उठाया जायेगा और दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट