By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बरदाहा बाजार में चोर समझकर युवक की बेरहमी से पिटाई

Swatva
Last updated: January 11, 2026 5:22 pm
By Swatva 230 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड परनाडाबर थाना क्षेत्र के बरदाहा बाजार में सुबह चोर के शक में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि कई दिनों से बाजार समेत आसपास के गांवों में चोरी की अफवाहों के कारण लोगों में भय का माहौल बना था। हर रात ग्रामीण पहरेदारी कर रहे थे और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर तुरंत शक किया जा रहा था।

- Advertisement -

सुबह एक अज्ञात व्यक्ति को बाजार में घूमते देख कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध मान लिया। स्थानीय लोगों ने उसका नाम-पता पूछना शुरू किया, लेकिन व्यक्ति के मौन रहने और स्पष्ट जवाब नहीं देने से लोगों का शक और गहराता चला गया। धीरे-धीरे बाजार में लोगों की भीड़ जुट गयी और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। नाम-पता नहीं बताने पर भीड़ उग्र हो गयी और लोगों ने उस व्यक्ति की लात-घूंसे, बेल्ट और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही परनाडाबर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ से उस व्यक्ति को छुड़ाकर थाने ले गयी। इस प्रकार पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गयी। थाने में पूछताछ के दौरान व्यक्ति के पास से बर्दमान से पहाड़पुर का एक पुराना और गंदा टिकट मिला, इसके अलावा उसके पास कोई पहचान पत्र या सामान नहीं पाया गया।

लोगों का कहना था कि टिकट भी ऐसा लग रहा था जैसे कहीं सड़क या कचरे से उठाया गया हो। अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि काफी पूछताछ के बाद व्यक्ति टूटी-फूटी भाषा में केवल जगरनाथपुर, बर्दमान का नाम बता पा रहा है। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। पुलिस ने उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा है। फिलहाल व्यक्ति काफी डरा-सहमा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में पुलिस को सूचना दें।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

अरवल। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2026 की…

By Swatva
बिहारी समाज

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान

बख्तियारपुर (पटना) : बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा वैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता…

By Swatva

तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के जंगलों व पहाड़ों से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?