नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के अकौना राजवारी टोला में डायन के आरोप लगाकर महिला की जमकर पिटाई का असफल प्रयास किया। महिला जान बचाने के लिए घर के कमरे में बंद हो गयी। इस क्रम में मिट्टी व खपड़ा से निर्मित मकान को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि बीस वर्ष पहले परमेशर राजबंशी कि पत्नी कि मृत्यु हो गयी थी। आरोप था कि सतेंद्र राजबंशी की पत्नी डायन है और तांत्रिक विद्या के माध्यम से हत्या कर दी।
घर पर हमला होते ही महिला जान बचाने के उद्देश्य से घर के एक कमरा में बंद हो गई। जिसके बाद तीन लोगों ने गुस्से में एक साइकल,चापाकल का हैंडिल, बाल्टी, खपड़ा, मंगरा समेत घर में रखे सामानों को सभी तोड़फोड़ दिया। करीब तीस हजार रुपये मूल्य के सामानों के नुकशान पहुंचाया। इस क्रम में दो मवेशी भी जख्मी हो गए। पीड़ित ने सिरदला पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट