नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के गोगन गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी कैलू चौधरी का पुत्र संतोष चौधरी के रूप में की गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव को सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में शहर के प्रजातंत्र चौक के समीप परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।
परिजनों का आरोप था कि शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया और टोटो से भेजा गया। करीब आधे घंटे तक चौक पर परिजनों ने हंगामा किया। काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया गया।
भईया जी को रिपोर्ट

