नवादा : छठ महापर्व के अवसर पर नवादा रेलवे स्टेशन पर बाहर से अपने घर लौट रहे यात्रियों के स्वागत के लिए एक आकर्षक स्वागत गेट लगाया गया था। इस गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीरें लगी थीं। इसके माध्यम से घर लौट रहे लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दी जा रही थीं। लेकिन अचानक एक JCB मशीन के जरिए इस स्वागत गेट को वहां से हटा दिया गया। आखिर यह कार्रवाई किसके कहने पर और किसके आदेश से की गई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
छठ जैसे महापर्व पर अपने घर लौट रहे लोगों के स्वागत के लिए लगाए गए इस गेट को अचानक हटाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सुबह-सुबह JCB से स्वागत गेट को हटाना पड़ा? अब देखना होगा कि संबंधित रेलवे प्रशासन या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर क्या जवाब देते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट