नवादा : जिले के लिए गर्व और खुशी की खबर है। जिले के अमन राज ने पुणे स्थित प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में सिनेमाटोग्राफी के तीन वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स में चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर की महज 11 सीटों में उन्होंने अपनी जगह बनाई है।
अमन की बहन अदिति पासवान का चयन कोलकाता के प्रतिष्ठित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में हुआ है।दोनों भाई-बहनों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे नवादा और बिहार का नाम रोशन किया है। इस सफलता के पीछे माता-पिता का संघर्ष, त्याग और बच्चों को अपने सपने चुनने की आजादी देना भी एक बड़ी प्रेरणा है।
दोनों की उपलब्धि बिहार के युवाओं को संदेश देती है कि सपने बड़े हों और हौसले मजबूत हों, तो छोटे शहर से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अमन राज और अदिति पासवान को इस शानदार उपलब्धि के लिए जिले के माडर्न शिक्षण संस्थान के डा शैलेश कुमार समेत बुद्धिजीवियों ने बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भईया जी की रिपोर्ट