नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस को देखकर दोनों महिला तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी सुरेश मांझी की पत्नी गंगा देवी तथा काशीचक थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी विनोद चौधरी की पत्नी चंदनिया देवी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 814/26 धारा 8/20(ए)/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।कार्रवाई में वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सैनी, कन्हैया सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद एवं धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट