नवादा : जिले के प्रखंड परिसर में लगे रहे वृक्षों की भवन निर्माण के नाम पर लगातार कटाई का सिलसिला जारी है। भवन निर्माण के नाम पर अधिकारियों द्वारा हरे वृक्षों की कटाई कर अपना उल्लू सीधा किया जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण को नुकसान तो हो ही रहा है सरकारी राजस्व की भी जबरदस्त क्षति हो रही है। ताज़ा मामला जिले के सिरदला ब्लॉक सह अंचल कार्यालय का है । अधिकारियों की मीलिभगत से दो शीशम के विशाल पेड़ की कटाई कर ली गयी।
इस बात पूछे जाने पर सीओ प्रेम आनंद प्रसाद ने बताया कि हम कुछ नहीं जानते हैं। एक पेड़ की कटाई तो हो चुकी है, दूसरा पेड़ भी कटाई कर टुकड़ा किया जा चुका है। इस तरह से लाखों रुपए का सरकारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। सिरदला में प्रशासनिक व्यवस्था एवं अंचल के सुरक्षा गार्ड पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। चुकी देर रात्रि एवं दीपावली के छुट्टी के दौरान दोनों पेड़ काटा गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल जब जिम्मेदार पदाधिकारी पल्ला झाड़ रहा है तो फिर इसके लिए जिम्मेदार कौन? क्या मामले की जांच जिले के वरीय पदाधिकारी करा पायेंगे? क्या सरकारी संपत्ति का नुक़सान होता रहेगा? अगर नहीं तो जांचोपरांत कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
भईया जी की रिपोर्ट