नवादा : जिले के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के रूप में सुभाष कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नवादा पहुंचने पर कार्यालय के कर्मियों एवं शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व सुभाष कुमार माध्यमिक शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। अब उन्हें नवादा जिले की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के कार्यों की जानकारी ली। उनके पदभार संभालने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मियों एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
भईया जी की रिपोर्ट