नवादा : रजौली प्रखंड के क्षेत्र के मुरहेना पंचायत में एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं साथियों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। संवाद कार्यक्रम में विधान पार्षद श्री अशोक यादव, रजौली विधानसभा विधायक श्री विमल राजवंशी, दीपक कुमार मुन्ना समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं का स्नेह, उत्साह और अपनापन नीरज कुमार व नवल-किशोर यादव कोप्राप्त हुआ। साथियों से क्षेत्र एवं संगठन और पटना स्नातक निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का विश्वास और स्नेह ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है।
भईया जी की रिपोर्ट
