नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान तेज कर दिया है। दो दिनों के अंदर अठारह फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के हवाले किया जा चुका है। पुलिस की व्यापक पैमाने पर आरंभ की गयी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि विशेष छापामारी के क्रम में फरार चल रहे वारंटियों

1 मिथिलेश चौधरी पिता जगदीश चौधरी 2. प्रमोद चौधरी पिता जगदीश चौधरी 3. सहदेव चौधरी पिता जगदीश चौधरी तीनों ग्राम पचरुखी, 4. अरुण कुमार पिता गणेश रविदास ग्राम फतेहपुर 5. अर्जुन यादव पिता बाली यादव 6. लालू यादव पिता बलों यादव दोनों ग्राम अशरफपुर, 7. विनोद राजवंशी पिता काली राजवंशी ग्राम माधोपुर 8. उपेंद्र यादव पिता बाढ़ो यादव ग्राम भटबिगहा को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि त्योहारों की श्रृंखला को देखते हुए छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा। बता दें इसके पूर्व उन्होंने वैसे लोगों से जिनके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी कर रखा स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने कर जमानत लेने की अपील की थी बावजूद फरार अपराधियों पर अपील का असर नहीं होने से पुलिस को गिरफ्तारी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
भईया जी की रिपोर्ट

