नवादा : जिले के अकबरपुर थाना गेट के बाहर भोजपुरी गायक रौशन रोही के गाने पर बनाई गई एक लड़की की रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
थाना जैसे अतिसंवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थान के गेट के बाहर इस तरह रील बनाए जाने को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं। बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन एवं अकबरपुर प्रशासन से निवेदन किया है कि मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी एवं अति संवेदनशील स्थानों के आसपास इस तरह रील बनाने से पहले नियमों और मर्यादा का ध्यान रखे।
सरकारी स्थानों की अपनी गरिमा है कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। सबसे बड़ी बात आखिर थाने में मौजूद ओडी पदाधिकारी व पुलिस कर्मी कर क्या रहे थे? ऐसे में कोई थाना लूट भी ले तो थाने में मौजूद ओडी पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहेंगे?
भईया जी की रिपोर्ट