-रोह प्रखंड से एक बाल श्रमिक विमुक्त
नवादा : श्रम अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सिंह के निर्देश के आलोक में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर रोह प्रखंड में धावा दल का संचालन किया गया। धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण करते हुए एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। बाल श्रमिकों को नियोजित करने के मामले में संबंधित नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।
श्रम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रोह श्री रवि कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कौआकोल ईशान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रजौली श्री ओम मिथलेश कुमार एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, वारसलीगंज श्री सुशील कुमार शामिल रहे।
श्रम विभाग द्वारा जिले में बाल श्रम की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने आमजनों से अपील की है कि कहीं भी बाल श्रम से संबंधित मामला संज्ञान में आने पर इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी अथवा श्रम विभाग को दें, ताकि बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उन्हें शिक्षा एवं पुनर्वास से जोड़ा जा सके।
भईया जी की रिपोर्ट