-केएलएस कॉलेज में मना स्थापना दिवस समारोह
नवादा : जिले के प्रसिद्ध केएलएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का 57 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शैलज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज के एनएसएस प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार कुंडू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश ने एनएसएस द्वारा चलाये जा रहे छात्र उपयोगी, समाज उपयोगी तथा देश सेवा से जुड़े कार्यों और आयोजनों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने एनएसएस की गतिविधियों और इसके माध्यम से किये जाने वाले सेवा कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर वरीय प्राध्यापक डॉ. एम. जेड. शहजादा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. मनोज कुमार शाह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पदम प्रबोध, प्रो. अभिषेक आशीष, प्रो. अशोक कुमार गुप्ता, प्रो. सत्येंद्र पासवान, डॉ. शिवचंद्र कुमार, डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. राहुल सूर्य दिनेश, डॉ. शरद सुमन मिश्रा, प्रो. विकास कुमार निराला एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट