नवादा : अभया बिग्रेड की पुलिस दीदी ने छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नगर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं सहायता के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी।
अभया बिग्रेड की पुलिस दीदी ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही, छात्राओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
अभियान का उद्देश्य छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और किसी भी विषम परिस्थिति का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करना रहा।
भईया जी की रिपोर्ट