नवादा : जिला प्रशासन की ओर से हसुआ में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान चिन्हित दुकानों पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के बाद फुटपाथ पर छोटे-छोटे कारोबार कर परिवार चलाने वाले दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की बात सामने आ रही है।

फुटपाथी दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कई वर्षों से उन्हें व्यवस्थित तरीके से दुकान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जाता रहा है। कई स्थानों को दुकान लगाने के लिए चिह्नित किए जाने की बात भी कही गई, लेकिन दुकानदारों के अनुसार ’’दुकान उपलब्ध कराने की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी और कागजों तक सीमित रह गई।
दुकानदारों का कहना है कि पूर्व में भी जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से उन्हें व्यवस्थित करने का आश्वासन मिलता रहा है। छोटे दुकानदारों ने कर्ज और ब्याज पर पैसे लेकर अपनी दुकानें लगाई हैं। ऐसे में अचानक अतिक्रमण हटाए जाने से उनके सामने आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।
भईया जी की रिपोर्ट

