नवादा : गांव की झोपड़ियां तक शिक्षा का दीप जलाने के संकल्पों के साथ नगर के ए- वन कंपटीशन सेंटर में 18वां स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता से लेकर बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया गया। संस्थान के निदेशक डॉ अमरदीप सिन्हा ने कहा कि बेरोजगार छात्र -छात्राओं को प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी कराकर सफलता का मुकाम तय करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि नियमित क्लास करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बेहतर नौकरी हासिल किया है।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रतियोगी क्षेत्र में जिले में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वाले ए वन कंपटीशन सेंटर में अव्वल संस्थान बताया। डॉ अमरदीप सिन्हा ने कहा की परीक्षा में सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे गए। बीपीएससी शिक्षक ,एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, दरोगा, बिहार पुलिस, अग्निवीर, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर अपनी तैयारी का आकलन करना जरूरी है।
डॉ अमरदीप सिन्हा ने बताया कि जांच परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की अब तक की तैयारी का मूल्यांकन करना था ताकि वह अपनी कमजोरी को पहचान कर बेहतर रणनीति बना सके। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं में प्रेरणा सिन्हा, अमृता प्रीतम, सुमन सिंह, विवेक पांडे, मधु कुमारी, तान्या राज, दीपशिखा कुमारी, शुभम राज, ज्योति सिन्हा ,सोहन कुमार शंकर, पूजा कुमारी, विकास कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट