नवादा : जिले के इतिहास में पहली बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव के माडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ अनुज ने कमर कस ली है। नगर के न्यू एरिया में जिले के सभी प्रखंडों एवं बूथ कमेटी के साथ जिला के प्रमुख बुद्धिजीवी और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई जिसमें सभी ने बैठकर चर्चा किया।

प्रखंड कमेटी के सदस्य प्रत्येक बूथ के स्नातक वोटर से मिलेंगे और सभी तक संवाद पहुंचाकर डॉ अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करेंगे। इसके लिए एक-एक दिन प्रत्येक प्रखंड में एक बैठक का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। इस प्रकार मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह के खुलेआम समर्थन के बाद अब पूरे शक्ति के साथ चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं।
भईया जी की रिपोर्ट
