By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सवारी से भरे ई-रिक्शा को रोककर चालक को उठा ले गये बदमाश, मांगी 80 लाख की फिरौती

Swatva
Last updated: September 17, 2026 4:43 pm
By Swatva 4 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जैसा कि मैं पूर्व से पुलिस के आला अधिकारियों को चेतावनी दे रहा था वर्तमान थानाध्यक्ष के रहते वह सबकुछ रजौली में होगा जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। कारण स्पष्ट है थानाध्यक्ष का अपराधियों के साथ सांठगांठ? रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ के समीप अहले सुबह करीब 11:30 बजे काली लग्जरी कार में सवार बदमाशों ने एक ई-रिक्शा चालक का अपहरण कर लिया। घटना के तुरंत बाद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों के मोबाइल पर कॉल कर 80 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर दी। घटना के बाद थाना परिसर पहुंचे अपहृत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। अपहृत की पहचान अमावां गांव निवासी 50 वर्षीय पप्पू राय के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं।

- Advertisement -

घटना के संबंध में पप्पू राय के पिता धर्मदेव राय ने बताया कि उनका बेटा रजौली बाजार से सवारी लेकर अमावां की ओर आ रहा था। उस समय ई-रिक्शा में पिता धर्मदेव राय समेत कुल सात लोग सवार थे। धर्मदेव राय खुद आगे की सीट पर बेटे के पास बैठे थे। जैसे ही ई-रिक्शा सिमरकोल मोड़ के पास चढ़ाव पर पहुंचा, सामने से आयी एक काली कार ने ई-रिक्शा के आगे गाड़ी लगाकर रोक दिया। कार से तीन बदमाश बाहर निकले और सबके सामने पप्पू राय को जबरन खींचकर कार में बैठा लिया। इसके बाद अपराधी राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर प्राणचक मोड़ की ओर तेजी से फरार हो गया।

गांव के लोगों के अनुसार, पप्पू राय पहले मजदूरी, खलासी और ड्राइवरी का काम करता था। उनके परिवार में दो बेटे निखिल और चंदन तथा एक बेटी है। बड़ा बेटा निखिल पटना में ‘हार्मोनी हाइट्स’ नाम की रियल एस्टेट कंपनी में फ्लैट की खरीद-बिक्री का काम करता है। निखिल ने हाल ही में अपनी कमाई से गांव में नया घर बनवाया था और थार तथा अर्टिगा जैसी गाड़ियां खरीदी थीं। आशंका है कि परिवार की आर्थिक तरक्की को देखकर बदमाशों ने फिरौती वसूलने की नीयत से पप्पू राय को निशाना बनाया। अपहृत के बेटे निखिल ने बताया कि किडनैपर्स बार-बार फोन कर 80 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रजौली एसडीपीओ सह आईपीएस अधिकारी केतन अशोक इंगोले ने रजौली पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया । पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से अपराधियों की तलाश में जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि अपहृत के पिता धर्मदेव राय और पुत्र निखिल कुमार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जल्द ही मामले का खुलासा और अपहृत की सकुशल बरामद करने का दावा पुलिस कर रही है। बावजूद दिन दहाड़े एनएच 20 से अपहरण पुलिस की कार्यशैली व गश्ती की पोल खोलकर रख दी है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा ने अल्पसंख्यक छात्रावास उद्घाटन में किया शिरकत
बिहारी समाज
तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस 
बिहारी समाज
लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा ने अल्पसंख्यक छात्रावास उद्घाटन में किया शिरकत
बिहारी समाज
तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस 
बिहारी समाज
लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा ने अल्पसंख्यक छात्रावास उद्घाटन में किया शिरकत

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने नालंदा ज़िले में अल्पसंख्यक…

By Swatva

तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस 

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुवन गांव से तीन नाबालिग…

By Swatva

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ से…

By Swatva
बिहारी समाज

भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु

नवादा : नगर में जैन धर्म के प्रमुख पर्व दसलक्षण पर्युषण महापर्व का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?