By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?

Swatva
Last updated: September 17, 2026 2:08 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में 10 साल पुराने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़िता को आखिरकार न्याय मिला। आरोपी विकास कुमार को 14 साल सश्रम कारावास और 6 लाख रुपये मुआवजे की अनुशंसा की गई है।कौआकोल थाना कांड संख्या 158/16 में सुनवाई पूरी करते हुए विशेष न्यायालय पॉक्सो सदर कोर्ट के एडीजे-छह की अदालत ने अभियुक्त विकास कुमार उर्फ विकास यादव को दोषी करार देते हुए 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अदालत ने मामले में पीड़िता को छह लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की अनुशंसा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से की है। लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित परिवार के लिए अदालत का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 24 दिसंबर 2016 की शाम की है। उस समय 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर के पास बैठी हुई थी, इसी दौरान लालपुर गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विकास यादव वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने किसी काम का बहाना बनाकर नाबालिग को अपने घर के अंदर चलने के लिए कहा।

बताया गया कि नाबालिग उसके झांसे में आकर घर के अंदर चली गयी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान नाबालिग द्वारा शोर मचाये जाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद कौआकोल थाना कांड संख्या 158/16 दर्ज कर पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किये और गवाहों के बयान दर्ज किये। अनुसंधान पूरा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया। इसके बाद मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो अदालत में शुरू हुई।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक भोला पासवान ने अदालत के समक्ष मामले से जुड़े साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किये। अभियोजन पक्ष ने पुलिस अनुसंधान, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाये गये आरोपों को साबित करने का पक्ष रखा।

- Advertisement -

पुलिस द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्य, गवाही और न्यायालय में समर्पित चार्जशीट समेत मामले में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने विकास कुमार उर्फ विकास यादव को दोषी पाया। इसके बाद अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) के तहत उसे 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, अदालत ने मामले में पीड़िता को राहत देते हुए छह लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की अनुशंसा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से की है। इससे पीड़िता को आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ से…

By Swatva
बिहारी समाज

भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु

नवादा : नगर में जैन धर्म के प्रमुख पर्व दसलक्षण पर्युषण महापर्व का…

By Swatva

रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद

रजौली। नवादा जिले के रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक पप्पू राय को…

By Swatva
बिहारी समाज

199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने शराब‌ तस्करों व बाइक चोरों के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?