नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने शराब तस्करों व बाइक चोरों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। जब अभियान छेड़ दिया तो सफलता तो मिलेगी ही सो एक बार फिर 199 लीटर महुआ शराब के साथ चार मोटरसाइकिल जब्त कर बाइक चोरों व शराब तस्करों को “सुधर जाओ, बर्ना सुधारना हमें आता है” का कड़वा संदेश दे दिया है।
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूरज नगर जंगल के पास छापामारी कर करीब 199 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस क्रम में जंगल में खड़े 4 चार मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया। शराब कारोबारी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वाहन व कारोबारी का सत्यापन किया जा रहा है । इस सम्बंध में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
बता दें इसके एक दिन पूर्व चोरी की बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार किया गया था जबकि तकरीबन 400 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक समेत दो में से एक विधि विरुद्ध नाबालिग को निरुद्ध कर एक को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक मोटरसाइकिल चेरकी, गया से चोरी की थी। इस प्रकार ताबड़तोड़ छापामारी से बाइक चोरों व शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है तथा वे सीमावर्ती थानों का रुख करने का मन बनाने लगे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट