नवादा : जिला भाजपा जिला कार्यालय में जिला किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामसुमरन सिंह जी मौजूद रहे। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह जी ने की।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल मेहता जी, प्रदेश मंत्री श्री संजय कुमार मुन्ना जी सहित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गण जिला किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की किसान कल्याणकारी योजनाओं तथा बिहार सरकार के कृषि विकास कार्यों की चर्चा करते हुए किसानों को सशक्त बनाने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
भईया जी की रिपोर्ट

