By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जर्जर सड़क और नाले के पानी से परेशान ग्रामीणों ने किया पथ जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें 

Swatva
Last updated: August 19, 2026 1:55 pm
By Swatva 58 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मोहनबीघा के समीप नवादा-जमुई पथ की जर्जर स्थिति और नाले की सफाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया। सड़क जाम होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। देवघर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं समेत राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Contents
सड़क पर बह रहा नाले का पानी, जगह-जगह बने गड्ढेसड़क जाम से देवघर जाने वाले श्रद्धालु भी फंसेपुलिस ने समझाया, आवेदन देने की दी सलाहकई बार खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
- Advertisement -

सड़क पर बह रहा नाले का पानी, जगह-जगह बने गड्ढे

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण उसका पानी सड़क पर बहता रहता है। लगातार जलजमाव के कारण नवादा-जमुई पथ की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मोहनबीघा के समीप प्रतिदिन दो-तीन छोटी छोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक कई बड़ी दुर्घटनाओं में लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। बावजूद नाले की सफाई और जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर ठोस पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सड़क जाम से देवघर जाने वाले श्रद्धालु भी फंसे

ग्रामीणों के सड़क जाम करने के कारण नवादा-जमुई मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। इस मार्ग से देवघर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य राहगीरों को भी काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।

पुलिस ने समझाया, आवेदन देने की दी सलाह

सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन चौधरी के निर्देश पर डायल-112 की टीम और एएसआई मोहम्मद मंसूर आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि सड़क जाम करना गैरकानूनी है। साथ ही नाले की सफाई और जलजमाव की समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देने की सलाह दी। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क से हट गये। इसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल कराया जा सका।

- Advertisement -

कई बार खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

गौरतलब है कि मोहनबीघा के समीप जर्जर सड़क और नाले की समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार अखबारों व सोशल मीडिया के माध्यम से खबरें प्रकाशित की जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार समस्या सामने आने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक अपेक्षित पहल नहीं की गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यदि समय रहते नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई, जलजमाव दूर कराने और जर्जर नवादा-जमुई पथ की मरम्मत कराने की मांग की है।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग
बिहारी समाज
स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग
बिहारी समाज
स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग

अरवल - पायस मिशन स्कूल, अरवल में डॉ राहुल कुमार शैक्षिक समन्वयक…

By Swatva

कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून

-बेहतर इलाज के लिए अस्पताल निदेशक से की बात; जरूरतमंद परिवार की…

By Swatva
बिहारी समाज

फिल्म समीक्षा : “बोध” भोजपुरी सिनेमा की परिभाषा बदलती एक बेमिसाल और संजीदा कृति

- पारिवारिक मूल्य, पिता-बच्चों का रिश्ता, अकाउंटेबिलिटी और जीवन की यथार्थपरक भावनाएं…

By Swatva
लापता, छात्रा, TPS, कॉलेज, डेडबॉडी, पटना, युवक, रेलवे ट्रैक, दुबई, कॉल
अपराध

पटना में TPS कॉलेज की लापता छात्रा और युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली बॉडी, दुबई के कॉल का क्या है रहस्य?

राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर आज शुक्रवार की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?