नवादा : नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई शिवनगर मोहल्ले के पास खाद्यान्न लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर सवार बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई है,वही बाइक चला रहे भाई बुरी तरह से घायल हो गया।
मृतका छात्रा की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के काजी बिगहा निवासी संजीव सिंह की बेटी के रूप में की गयी है। मृतका नवादा केंदुआ स्थित अपने घर से भाई के साथ बीएड कॉलेज की ड्रेस सिलाने बाजार जा रही थी ,इसी बीच पीछे से अनाज लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना के आलोक में मौके पर पुलिस पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मंच गया। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जख्मी भाई को इलाज के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट