By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

किसानों में निराशा : जून माह में जरूरत की आधी बारिश भी नहीं

Swatva
Last updated: July 1, 2026 11:34 am
By Swatva 21 Views
Share
6 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि मानसून की बारिश में विलंब हो रहा है। अल नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है। किसानों को पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर रहने के बजाए वैकल्पिक फसलों की खेती करने की सलाह दी जा रही है।

Contents
किसान निराश : – जून माह में जरूरत की आधी बारिश भीअल-नीनो ने कर रखा है सब उलट-पुलटवैकल्पिक खेती करें किसान, नहीं तो होगा नुकसानअब तक रजौली में सबसे अधिक, गोविन्दपुर में सबसे कम वर्षा
- Advertisement -

किसान निराश : – जून माह में जरूरत की आधी बारिश भी

जिले के किसानों का हौसला टूटने लगा है। बारिश के इंतजार में उनकी अंखियां पथरा रहीं हैं। मानसून आने में बेतरह विलम्ब होने के कारण सभी की आस निराश में बदल रही है। सारे पूर्वानुमान बार-बार फेल हो रहे हैं। अल नीनो का प्रभाव मानसून के आगमन में विलम्ब का कारण बन रहा है, जिससे किसानों की निराशा बढ़ती जा रही है। हालांकि, अलग-अलग प्रखंडों में बारिश जारी है, लेकिन समग्र रूप से बारिश का इंतजार काफी लम्बा होता जा रहा है। पूरे जिले में इस वर्ष मानसून की रफ्तार और स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अल-नीनो के सक्रिय होने के कारण मानसून लेट पर लेट होता जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञ रौशन कुमार ने बताया कि सामान्य से धीमी गति की बनी हुई मानसून की रफ्तार अच्छे संकेत नहीं हैं। सामान्य परिस्थितियों में 10 जून के बाद कभी भी नवादा में दस्तक देने वाला मानसून इस वर्ष 30 जून तक जिले में प्रवेश नहीं कर पाया है। वर्ष 2023 जैस3 भीषण सूखा:- प्रभावित वर्षों में भी मानसून 25 जून से पहले आ गया था, लेकिन इस बार स्थिति उससे भी बदतर नजर आ रही है। बीते पांच सालों के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 में 17 जून, 2022 में 18 जून, 2023 में 22 जून, 2024 में 28 जून तथा वर्ष 2025 में 18 जून तक मानसून का जिले में प्रवेश हो गया था। लेकिन, चालू वर्ष 2026 का इंतजार 30 जून के बाद भी जारी है।

अल-नीनो ने कर रखा है सब उलट-पुलट

मौसम विशेषज्ञ रौशन कुमार ने बताया कि प्रशांत महासागर में सक्रिय अल-नीनो की स्थिति मानसून के कमजोर पड़ने का मुख्य कारण बनी हुई है। सामान्य परिस्थितियों में पूर्व से पश्चिम की ओर चलने वाली ट्रेड विंड्स गर्म समुद्री जल को एशिया और ऑस्ट्रेलिया की ओर धकेलती हैं, जिससे बादलों का निर्माण होता है और भारतीय मानसून को ऊर्जा मिलती है। लेकिन जब ये हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं, तो समुद्र का संतुलन बिगड़ जाता है।

- Advertisement -

गर्म पानी वापस मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर की ओर फैलने लगता है, जिससे समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। इसी स्थिति को वैज्ञानिक रूप से अल-नीनो कहा जाता है, जिसके कारण मानसून की ऊर्जा कम हो गई है और इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है।अल-नीनो का प्रभाव इस बार पूरे सीजन में तंग करता रहेगा। बारिश सामान्य रूप से इस खरीफ सीजन में कम ही रह सकती है। बारिश के दिनों के बीच भी गर्मी अपने तेवर दिखाती रहेगी। यानी कभी बादल-बारिश तो कभी उमस और गर्मी साथ-साथ चलती रहेगी।

वैकल्पिक खेती करें किसान, नहीं तो होगा नुकसान

मौसम विशेषज्ञ रौशन कुमार ने मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों वैकल्पिक खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अल-नीनो के सक्रिय रहने के कारण जिले में सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका है। यह अभी से ही साफ-साफ दिखने लगा है।

- Advertisement -

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार जून माह में काफी कम बारिश हुई है और आगे भी यही स्थिति बने रहने की आशंका है। इन विषम परिस्थितियों में किसानों को केवल धान की पारम्परिक खेती पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। बल्कि किसान वैकल्पिक फसलों की खेती पर ध्यान दें। कम पानी में तैयार होने वाली फसलें मड़ुआ, मक्का, अरहर और अन्य मोटे अनाज यानी मिलेट्स इस मौसम में किसानों के लिए बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं। किसान इनकी खेती कर खरीफ सीजन का सदुपयोग कर सकते हैं और आय भी बाधित नहीं होगी।

अब तक रजौली में सबसे अधिक, गोविन्दपुर में सबसे कम वर्षा

जिला सांख्यिकी कार्यालय की वर्षापात शाखा द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चालू माह में जिले का सामान्य वर्षापात 134.6 मिमी होना चाहिए था, लेकिन इसके मुकाबले अब तक जिले के सभी प्रखंडों का मिला कर कुल योग 847.4 मिमी वर्षापात ही हुआ है। जिसका जिला औसत महज 60.5 मिमी है। यह सामान्य से काफी कम है यानी आधी बारिश भी नहीं हो सकी है, जबकि जून माह माह का अंत हो चुका है।

जिले के रजौली प्रखंड में अब तक सर्वाधिक 112.6 मिमी, मेसकौर में 96.4 मिमी, अकबरपुर में 93.8 मिमी, नारदीगंज में 79.8 मिमी, काशीचक में 70.2 मिमी, वारिसलीगंज में 65.1 मिमी, सिरदला में 51.0 मिमी, कौआकोल में 49.6 मिमी, नवादा में 48.9 मिमी, नरहट में 43.4 मिमी, हिसुआ में 41.6 मिमी, रोह में 38.9 मिमी, पकरीबरावां में 28.2 मिमी तथा गोविन्दपुर प्रखंड में सबसे कम 27.0 मिमी बारिश ही दर्ज की जा सकी है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बगहा, उम्रकैद, मां, 2 बेटे, पिंटू हत्याकांड
बगहा के चर्चित पिंटू हत्याकांड में मां और 2 बेटों को उम्र कैद की सजा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद में नहर में पलटी स्कूल वैन, 13 बच्चे घायल; तीन की हालत नाजुक
बिहारी समाज
बारिश, पटना, बिहार, अलर्ट, मौसम
पटना समेत समूचे बिहार में आज से झमाझम बारिश, सभी 38 जिलों में अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज
रात में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को भगाया, सुबह परिजनों के डर से पिता के हवाले कर प्रेमी फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बगहा, उम्रकैद, मां, 2 बेटे, पिंटू हत्याकांड
बगहा के चर्चित पिंटू हत्याकांड में मां और 2 बेटों को उम्र कैद की सजा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद में नहर में पलटी स्कूल वैन, 13 बच्चे घायल; तीन की हालत नाजुक
बिहारी समाज
बारिश, पटना, बिहार, अलर्ट, मौसम
पटना समेत समूचे बिहार में आज से झमाझम बारिश, सभी 38 जिलों में अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज
रात में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को भगाया, सुबह परिजनों के डर से पिता के हवाले कर प्रेमी फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बगहा, उम्रकैद, मां, 2 बेटे, पिंटू हत्याकांड
अपराध

बगहा के चर्चित पिंटू हत्याकांड में मां और 2 बेटों को उम्र कैद की सजा

दो वर्ष पूर्व हुए पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर थाना…

By Amit Dubey

औरंगाबाद में नहर में पलटी स्कूल वैन, 13 बच्चे घायल; तीन की हालत नाजुक

औरंगाबाद । बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ी और दुखद खबर…

By Swatva
बारिश, पटना, बिहार, अलर्ट, मौसम
देश-विदेश

पटना समेत समूचे बिहार में आज से झमाझम बारिश, सभी 38 जिलों में अलर्ट

राजधानी पटना समेत समूचे बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो…

By Amit Dubey

रात में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को भगाया, सुबह परिजनों के डर से पिता के हवाले कर प्रेमी फरार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र से प्रेम संबंध, शादी का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?