By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बगहा के चर्चित पिंटू हत्याकांड में मां और 2 बेटों को उम्र कैद की सजा

Amit Dubey
Last updated: July 1, 2026 12:44 pm
By Amit Dubey 29 Views
Share
3 Min Read
बगहा, उम्रकैद, मां, 2 बेटे, पिंटू हत्याकांड
SHARE

दो वर्ष पूर्व हुए पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के चर्चित पिंटू यादव हत्याकांड में अदालत ने आज बड़ा फैसला सुनाया। डीजे चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की अदालत ने हत्या के इस मामले में अनीता देवी और उसके दो बेटों गोलू यादव तथा कीर्ति यादव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और इसे न्याय की जीत बताया। अभियोजन पक्ष के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के मुड़ीला गांव में आपसी विवाद के दौरान पिंटू यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अनीता देवी के इशारे पर उसके दोनों बेटों ने वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

यह मामला रामनगर थाना क्षेत्र के मुड़ीला गांव से जुड़ा है, जहां दिसंबर 2024 में नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिंटू यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम साक्ष्य साबित हुआ। अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के साथ अन्य गवाहों और दस्तावेजी प्रमाणों को भी महत्वपूर्ण माना। अभियोजन पक्ष ने मजबूत पैरवी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सभी सबूत अदालत के समक्ष पेश किए, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया गया। इस मामले की एक और खास बात यह रही कि भारतीय न्याय संहिता BNS लागू होने के बाद महज दो वर्षों के भीतर अदालत ने इस चर्चित हत्याकांड में फैसला सुना दिया।

अदालती फैसले के बाद इसे त्वरित न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। बहस में अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी पर पहले से करीब एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अदालत ने सभी तथ्यों, साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर विचार करने के बाद फैसला आया। फैसले में अनीता देवी, गोलू यादव और कीर्ति यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं पीड़ित परिवार ने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आखिरकार उन्हें इंसाफ मिला। वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि मजबूत साक्ष्यों, विशेष रूप से सीसीटीवी फुटेज, और प्रभावी पैरवी की बदौलत दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सकी।

TAGGED: 2 बेटे, उम्रकैद, पिंटू हत्याकांड, बगहा, मां
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

केस डायरी मैनेज करने के एवज में 8 हजार घूस लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहारी समाज
औरंगाबाद में नहर में पलटी स्कूल वैन, 13 बच्चे घायल; तीन की हालत नाजुक
बिहारी समाज
बारिश, पटना, बिहार, अलर्ट, मौसम
पटना समेत समूचे बिहार में आज से झमाझम बारिश, सभी 38 जिलों में अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज
रात में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को भगाया, सुबह परिजनों के डर से पिता के हवाले कर प्रेमी फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

केस डायरी मैनेज करने के एवज में 8 हजार घूस लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहारी समाज
औरंगाबाद में नहर में पलटी स्कूल वैन, 13 बच्चे घायल; तीन की हालत नाजुक
बिहारी समाज
बारिश, पटना, बिहार, अलर्ट, मौसम
पटना समेत समूचे बिहार में आज से झमाझम बारिश, सभी 38 जिलों में अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज
रात में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को भगाया, सुबह परिजनों के डर से पिता के हवाले कर प्रेमी फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

केस डायरी मैनेज करने के एवज में 8 हजार घूस लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्वतखोरी के खिलाफ एक बड़ी…

By Swatva

औरंगाबाद में नहर में पलटी स्कूल वैन, 13 बच्चे घायल; तीन की हालत नाजुक

औरंगाबाद । बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ी और दुखद खबर…

By Swatva
बारिश, पटना, बिहार, अलर्ट, मौसम
देश-विदेश

पटना समेत समूचे बिहार में आज से झमाझम बारिश, सभी 38 जिलों में अलर्ट

राजधानी पटना समेत समूचे बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो…

By Amit Dubey

रात में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को भगाया, सुबह परिजनों के डर से पिता के हवाले कर प्रेमी फरार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र से प्रेम संबंध, शादी का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?