By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति को लेकर राज्यव्यापी महाआंदोलन का अरवल से होगा आगाज़

Swatva
Last updated: June 30, 2026 12:30 pm
By Swatva 25 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल – वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के समायोजन तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक नियमित वेतनमान दिलाने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में राज्यव्यापी महाआंदोलन का शुभारंभ मंगलवार 30 जून को अरवल से होगा। आंदोलन की शुरुआत जिला समाहरणालय, अरवल के समीप आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन से होगी। धरना के उपरांत जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा।

- Advertisement -

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी प्राचार्य, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, जहानाबाद डॉ. संजय यादव ने बताया कि यह आंदोलन चार दशकों से अधिक समय से वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षक समाज ने सीमित संसाधनों में लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है, लेकिन आज भी नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से वंचित है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री से वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति, वित्त रहित डिग्री कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के समायोजन, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक नियमित वेतनमान, सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए पेंशन, दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों के लिए सामाजिक सुरक्षा, वित्त रहित शिक्षक समाज को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा तथा प्रखंड स्तरीय डिग्री कॉलेज स्थापना योजना में पहले से संचालित वित्त रहित महाविद्यालयों को प्राथमिकता देने की मांग की जाएगी।

डॉ. संजय यादव ने कहा कि अरवल से प्रारंभ होने वाला यह आंदोलन चरणबद्ध रूप से बिहार के सभी जिलों तक पहुँचेगा। प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि सरकार तक वित्त रहित शिक्षक समाज की आवाज़ प्रभावी ढंग से पहुँच सके।उन्होंने बताया कि अरवल कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, वित्त रहित डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों एवं विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षा प्रेमी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे।

- Advertisement -

डॉ. संजय यादव ने अरवल जिले के सभी वित्त रहित शिक्षक साथियों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरवल से उठने वाली आवाज़ पूरे बिहार में वित्त रहित शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को नई दिशा देगी।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: Arwal, arwal khabar, Arwal news, अरवल, अरवल arwal, अरवल खबर, वित्त रहित शिक्षा नीति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सुप्रीम कोर्ट, भरत तिवारी, एनकाउंटर, सुनवाई, इनकार, हाईकोर्ट, सलाह
भरत तिवारी एनकाउंटर में दखल से सुप्रीम कोर्ट का साफ इनकार, हाईकोर्ट क्‍यों नहीं गए?
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
पांडव सेना, सरगना, संजय सिंह, गिरफ्तार, पटना, जंक्शन, पत्नी, वीडियो
पांडव सेना का सरगना संजय सिंह पटना जंक्शन से गिरफ्तार, पत्नी को अनहोनी की आशंका
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
महाराष्ट्र, TET, पेपरलीक, मास्टरमाइंड, बिहारी, पत्नी, पटना, गिरफ्तार
बिहारी ही निकला महाराष्ट्र TET पेपरलीक का मास्टरमाइंड, पत्नी पटना से गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश शिक्षा
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सुप्रीम कोर्ट, भरत तिवारी, एनकाउंटर, सुनवाई, इनकार, हाईकोर्ट, सलाह
भरत तिवारी एनकाउंटर में दखल से सुप्रीम कोर्ट का साफ इनकार, हाईकोर्ट क्‍यों नहीं गए?
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
पांडव सेना, सरगना, संजय सिंह, गिरफ्तार, पटना, जंक्शन, पत्नी, वीडियो
पांडव सेना का सरगना संजय सिंह पटना जंक्शन से गिरफ्तार, पत्नी को अनहोनी की आशंका
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
महाराष्ट्र, TET, पेपरलीक, मास्टरमाइंड, बिहारी, पत्नी, पटना, गिरफ्तार
बिहारी ही निकला महाराष्ट्र TET पेपरलीक का मास्टरमाइंड, पत्नी पटना से गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश शिक्षा
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
सुप्रीम कोर्ट, भरत तिवारी, एनकाउंटर, सुनवाई, इनकार, हाईकोर्ट, सलाह
अपराध

भरत तिवारी एनकाउंटर में दखल से सुप्रीम कोर्ट का साफ इनकार, हाईकोर्ट क्‍यों नहीं गए?

शाहपुर के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने…

By Amit Dubey
पांडव सेना, सरगना, संजय सिंह, गिरफ्तार, पटना, जंक्शन, पत्नी, वीडियो
अपराध

पांडव सेना का सरगना संजय सिंह पटना जंक्शन से गिरफ्तार, पत्नी को अनहोनी की आशंका

बिहार और झारखंड में सक्रिय कुख्यात पांडव गिरोह के मुख्य सरगना संजय…

By Amit Dubey

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई

अरवल - सदर प्रखंड के ग्राम प्रसादी इंग्लिश निवासी एवं पूर्व मुखिया…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?