अरवल – सदर प्रखंड के ग्राम प्रसादी इंग्लिश निवासी एवं पूर्व मुखिया अशोक सिंह कुशवाहा के पुत्र अभिनाश कुमार के एसडीएम बनने पर भाकपा माले के नेताओं ने उनके घर पहुँचकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर भाकपा माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह, जिला सचिव जितेंद्र यादव, राज्य कमेटी सदस्य रविन्द्र यादव, लीला वर्मा, पार्टी जिला कमेटी सदस्य नीतीश कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता उग्रेश पटेल उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि “अभिनाश कुमार की सफलता पूरे अरवल जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि वे प्रशासनिक सेवा में ईमानदारी, निष्पक्षता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का कार्य करेंगे। उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।”
नेताओं ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और नई पीढ़ी को शिक्षा एवं कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करती है। सभी ने अभिनाश कुमार के सफल, जनोन्मुखी एवं उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की कामना की।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट