नवादा : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य (Hospitality and Hotel Administration) के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कन्हैया कुमार दीपक कुमार के पुत्र तथा स्वर्गीय श्रवण सिँह के पौत्र हैं।
सबसे बड़ी बात कन्हैया कुमार के पिता गावं के साधारण किसान हैं और ई – रिक्शा चलाने के साथ गावं में छोटी सी दुकान चलाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इनका परिवार उच्च मुकाम हासिल कर चुका हैं।कन्हैया अपनी प्रारंभिक शिक्षा shekhpura स्थित इस्लामिया हाई स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद महात्मा गांधी +2 विद्यालय, बरबीघा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। अब उनका चयन बी.एससी. इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (B.Sc. in Hospitality and Hotel Administration) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है, जिसके अंतर्गत उन्हें बेंगलुरु स्थित आईएचएम (Institute of Hotel Management) में अध्ययन का अवसर मिला है।
होटल प्रबंधन क्षेत्र आज देश-विदेश में तेजी से उभरता हुआ रोजगारपरक क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में ग्रामीण परिवेश से निकलकर कन्हैया कुमार का इस क्षेत्र में प्रवेश अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कई लोगों ने बताया कि इसके सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह साबित किया है कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकते।
भईया जी की रिपोर्ट