नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एसएच 83 पथ में मिल्की गांव स्थित अपना ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया। पीड़ित दुकानदार मिल्की निवासी धीरज कुमार वर्मा ने बताया कि दुकान में वेंडिलेटर के दराज से अज्ञात चोर दुकान में घुस गया। काउंटर में रखा नगदी समेत चांदी का पुराना आभूषण करीब 100 ग्राम को लेकर चोर भाग निकला।
बताया गया कि चोर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे के एंगल को दूसरे तरफ मोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना बाद एसआई अखिलेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की सघनतापूर्वक जांच किया। पीड़ित दुकानदार ने थाना को आवेदन देकर पुलिस से चोरी गए जेवरातों एवं नकदी की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है।
भईया जी की रिपोर्ट