-कौआकोल से 50 गाड़ियों के साथ राजभवन मार्च में राजद कार्यकर्ताओं के साथ होंगे शामिल
नवादा : जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मो. कामरान राजद में शामिल होंगे? जिले में एकबार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के बीझो गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री कैलाश प्रसाद यादव ने की।

बैठक में आगामी 19 अगस्त 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आयोजित राजभवन मार्च में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कौआकोल प्रखंड से लगभग 50 गाड़ियों के साथ कार्यकर्ता राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए जाएंगे।
मौके पर तूफानी यादव, डॉ. द्वारिका प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, मुजफ्फर अंसारी, सरफराज आलम, कुंदन कुमार, बिपिन यादव, पार्वती देवी, बीरेन्द्र प्रसाद, रामाधीन रजक, गुलेश्वर यादव, मुन्ना यादव, मो. आबिद, सियाराम यादव, संतोष कुमार, चंद्रिका यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। चर्चा है कि उक्त कार्यक्रम का खर्च वहन करने की वे न केवल स्वीकृति प्रदान किया है बल्कि उनके इशारे पर ही बैठक का आयोजन किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट

