नवादा : जिले की नरहट पुलिस ने धनार्जय नदी से बालू की चोरी कर ले जाए जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस को आते देख चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है।
थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि धनार्जय नदी से बालू की चोरी कर दो ट्रैक्टर निकलने वाला है। सूचना के आलोक में नदी से निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान आरंभ किया गया। इस क्रम में पुलिस को आते देख चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार होने में सफल रहा। बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया।
जब्त ट्रैक्टर की पहचान खनवां गांव के पश्चिमी टोला मुहल्ले के रूप में की गयी है। इस बावत ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट