नवादा : अहले सुबह करीब छ बजे जिले के सिरदला थान क्षेत्र के राजन गांव के धनार्जय नदी में बालू से दबा महिला का शव को ग्रामीणों ने देखा। मुखिया अंगद राम ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। बताया जाता है कि अकबरपुर ब्लॉक के धोबघट्टी में पारिवारीक कलह को लेकर पति सास ससुर ने मिलकर महिला कि हत्या कर साक्षय छिपाने के उद्देश्य से करीब दस किलोमीटर दूर राजन के सुनसान नदी किनारे शव को दफना दिया था। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला अकबरपुर थाना से जुड़ा है।
मृतक महिला की माता ने पुत्री की हत्या कर शव को छिपा देने का मामला दो दिन पूर्व दर्ज करवाया था। सुबह सुबह जब ग्रामीण शौच के लिये नदी किनारे गये तो देखा कि बालू से ढका एक शव है जहां कुछ आवारा कुत्ते मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव कि पुष्टि हुई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक महिला प्रमिला देवी दस वर्ष पूर्व अंतर जातिय प्रेम विवाह धोबघट्टी थाना अकबरपुर निवासी दिनेश कुमार महतो से किया था। जिसके बाद दोनो के बिच कुछ दिनों तक अच्छा पति पत्नी का रिश्ता चला। मृतक महिला को आठ वर्ष का पुत्र है।
विवाद ज्यादा होने लगा तो महिला अकेली रहने लगी और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने लगी जो घर वालों व पति को अच्छा नहीं लगा और महिला के साथ पुनः दोस्ती बढ़ाते हुए प्रेम करने के बाद दिनेश महतो अपने भाई माता व अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर महिला की निर्मम हत्या का शव नदी के बालू में गाड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पति फरार बताया जाता है।
भईया जी की रिपोर्ट