By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भारत के 10 शहरों पर मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान के 12 शहरों में ‘सिंदूर’2 की तबाही, S 400 का दिखा भौकाल

Amit Dubey
Last updated: May 8, 2025 3:45 pm
By Amit Dubey 737 Views
Share
3 Min Read
भारत, 10 शहर, मिसाइल, नाकाम, पाकिस्तान, 12 शहर, 'सिंदूर'2, तबाही, डिफेंस सिस्टम, तबाह
SHARE

भारत सरकार ने गुरुवार 8 मई को कहा कि पिछली रात पाकिस्तान ने एक बार फिर हिमाकत की, उसने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात सहित देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की और मिसाइल दागे। लेकिन भारतीय सेना ने उसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक करके लाहौर, रावलपिंडी, कराची, सियालकोट समेत 12 शहरों में लगे उसके सारे एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया है।

Contents
प्वाइंट्स में जानें कहां-कब-क्या हुआपाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमलाभारत के इन शहरों पर किया गया मिसाइल हमला
- Advertisement -

प्वाइंट्स में जानें कहां-कब-क्या हुआ

  • पाकिस्तान ने रात में की थी भारत पर हमले की कोशिश
  • भारत में 15 सैन्य ठिकाने पाकिस्तान के टारगेट पर थे
  • पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल सिस्टम को नाकाम किया
  • भारत ने पहली बार S-400 का इस्तेमाल किया
  • अवंतीपोरा और श्रीनगर में हमले की कोशिश की गई
  • कपूरथला, जालंधर में भी हमले की कोशिश नाकाम
  • श्रीनगर, जम्मू और पठानकोट भी पाक के टारगेट पर थे
  • भारत ने जवाबी कार्रवाई में लाहौर में पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया
  • पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल के मलबे रिकवर किए जा रहे हैं

पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमला

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के एक दिन बाद सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है। प्रेस रिलीज में बताया गया कि 07 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान टारगेटेड, मापे हुए और गैर-तनावपूर्ण हमले किये गए थे। उनमें पाकिस्तान सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था। लेकिन पाकिस्तान ने बीती रात जवाबी कार्रवाई करते हुए हमारे कई शहरों में आबादी और सैन्य प्रतिष्ठानों को मिसाइल हमले से निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन उनकी सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया। इसी के बाद आज भारत ने सबक सिखाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के कई शहरों में उनके सैन्य ठिकानों को तबाह किया है।

भारत के इन शहरों पर किया गया मिसाइल हमला

बताया गया कि देर रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया। लेकिन इन्हें इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने निष्क्रिय कर दिया गया। भारत में इन हमलों में मार गिराए गए मिसाइल के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किये जा रहे हैं ताकि पाकिस्तानी हमलों को साबित किया जा सके।

TAGGED: 'सिंदूर'2, 10 शहर, 12 शहर, डिफेंस सिस्टम, तबाह, तबाही, नाकाम, पाकिस्तान, भारत, मिसाइल अटैक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?