By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्लॉट विवादित तो नहीं? जमीन खरीद से पहले अब मिलेगी पूरी जानकारी…सम्राट सरकार की नई पहल

Amit Dubey
Last updated: May 12, 2026 12:55 pm
By Amit Dubey 93 Views
Share
4 Min Read
जमीन, खरीद, आनलाइन, आवेदन, प्लॉट, विवाद, पूरी जानकारी, नई पहल
SHARE

बिहार में अब कोई भी जमीन खरीदने से पहले ग्राहक घर बैठे यह पता लगा सकेंगे कि उस प्लॉट पर कोई कानूनी झंझट या मालिकाना हक का विवाद तो नहीं है। सम्राट सरकार की इस नई पहल से न केवल जमीन की खरीद—बिक्री में अब फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगेगी, बल्कि जमीन रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने की मजबूरी भी खत्म हो जाएगी। इस पहल के अंतर्गत बिहार में जमीन खरीद से पहले सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर 13 तरह की जानकारी देने के बाद सीओ 10 दिन में दस्तावेजों की जांच कर बता देंगे कि बेची जा रही जमीन सही है या उसमें कोई कानूनी झंझट है। इससे जमीन कारोबार में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ खूनी जमीन विवादों और दलालों के खेल पर भी लगाम लगेगी।

Contents
13 जानकारियों के साथ ऑनलाइन आवेदनरैयती जमीन की कुंडली खरीदार के सामने
- Advertisement -

13 जानकारियों के साथ ऑनलाइन आवेदन

इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत जमीन का सौदा पक्का करने से पहले खरीदार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर एक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस आवेदन में जमीन से जुड़े 13 महत्वपूर्ण बिंदुओं की सटीक जानकारी मांगी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से जमीन का खाता, खेसरा, रकबा, वर्तमान जमाबंदीदार का नाम, जमीन पर कोई कोर्ट केस या लोन तो नहीं है, और जमीन सरकारी या गैर-मजरूआ श्रेणी की तो नहीं है, जैसे तथ्य शामिल होंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इसके लिए खरीदार को भटकना नहीं पड़ेगा। आवेदन जमा होते ही यह संबंधित अंचल कार्यालय के लॉगिन में ट्रांसफर हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए बेहद सख्त समयसीमा तय की है। अंचल पदाधिकारी और उनके राजस्व कर्मचारियों को आवेदन मिलने के ठीक 10 दिनों के भीतर जमीन की वास्तविक स्थिति और कागजी रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच करनी होगी तथा जांच पूरी करने के बाद सीओ को ऑनलाइन ही अपनी स्पष्ट रिपोर्ट अपलोड करनी होगी इस रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा होगा कि जमीन बेचने का दावा करने वाले व्यक्ति का मालिकाना हक पूरी तरह सही है या उसमें कोई गड़बड़ी है।

रैयती जमीन की कुंडली खरीदार के सामने

यह पहल इसलिए भी अहम है क्योंकि बिहार में जमीन से जुड़े अपराधों का ग्राफ काफी ऊपर रहा है। प्राय: एक ही जमीन को दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया जाता है, या भाइयों के आपसी विवाद के बीच ही फर्जी कागजात बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कर दी जाती है। लेकिन इस नई व्यवस्था के लागू होने से रैयती जमीन की रजिस्ट्री से पहले ही खरीदार के पास उस जमीन की पूरी कुंडली उपलब्ध होगी। यदि 10 दिनों की विभागीय जांच में जमीन पर कोई भी विवाद, पुराना मुकदमा या मालिकाना हक में कमी पाई जाती है, तो ग्राहक एडवांस पैसे देने या रजिस्ट्री कराने से बच जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था के धरातल पर उतरने के बाद जमीन से जुड़े दीवानी और फौजदारी मुकदमों में स्वतः ही भारी कमी आ जाएगी। चूंकि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसलिए बिचौलियों और दलालों का हस्तक्षेप भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

TAGGED: आनलाइन, आवेदन, खरीद, जमीन, नई पहल, पूरी जानकारी, प्लॉट, विवाद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा
अपराध बिहारी समाज राजनीति
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 03 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण
बिहारी समाज
मानव तस्करी, 44 लड़कियां, गोपालगंज, बरामद, नाबालिग, बंगाल, असम, 6 राज्य
बंगाल, असम समेत 6 राज्यों से मानव तस्करी कर बिहार लाई गईं 44 लड़कियां गोपालगंज में बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
अपराध

औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा

औरंगाबाद में बीती देर शाम राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर…

By Amit Dubey

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 03 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण

नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ…

By Swatva
मानव तस्करी, 44 लड़कियां, गोपालगंज, बरामद, नाबालिग, बंगाल, असम, 6 राज्य
अपराध

बंगाल, असम समेत 6 राज्यों से मानव तस्करी कर बिहार लाई गईं 44 लड़कियां गोपालगंज में बरामद

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?