By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

कटिहार में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वीडियो फुटेज भी आया सामने

Amit Dubey
Last updated: October 5, 2026 4:18 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
कटिहार, वकील, हत्या, गोली मारी, वीडियो फुटेज
SHARE

कटिहार से आज सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसमें दिनदहाड़े बीच बाजार वकील गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, पटेल चौक के पास हुई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अपराधी वकील को गोली मारता हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधी ने बीच बाजार में वकील को निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद वकील गुड्डू अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शहर के एट्री—एग्जिट रास्तों पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक वकील गुड्डू अंसारी पटेल चौक के पास किसी काम से गए थे, तभी अपराधी ने उन्हें निशाना बनाया। गोली लगते ही अधिवक्ता मौके पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति अधिवक्ता के पास पहुंचता है और गोली मारकर मौके से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज समेत घटनास्थल से जुड़े तमाम साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर चर्चा है कि कोर्ट में क्लाइंट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता की हत्या की गई है। हालांकि इस वजह की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मृतक के परिजन मोहम्मद मुमताज आलम ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर उन्हें शक है और उन्होंने उसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

वकील की इस तरह दिनदहाड़े हुई हत्या की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के चलते वकील को निशाना बनाया गया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर मृतक के परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति का नाम लिया है। उसी पर हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के आरोपों के साथ-साथ घटनास्थल और सामने आए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस वारदात को किसने अंजाम दिया, इसके लिए परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ले रही है। मालूम हो कि वकील गुड्डू अंसारी का परिवार लंबे समय से कानून के पेशे से जुड़ा रहा है। उनकी बहन और पिता भी वकील रहे हैं। वहीं, दिनदहाड़े एक वकील की हत्या के बाद कटिहार बार एसोसिएशन के वकीलों में आक्रोश है।

TAGGED: कटिहार, गोली मारी, वकील, वीडियो फुटेज, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधान शिक्षक जतिन कुमार मगध प्रमंडल अवार्ड से हुए सम्मानित, टीबीटी- हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में हुआ आयोजन
बिहारी समाज
सदियों पुरानी परंपरा का फिर हुआ आगाज, रजौली में शुरू हुआ गुरुपर्व मेला, झूले-खिलौने से सजें दुकानें,जानें खासियत
बिहारी समाज
रोह में डिग्री कॉलेज की जमीन चयन को ले बवाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग, जानें क्या है विरोध की वजह
बिहारी समाज
निशांत का नवादा आगमन 13 को, तैयारियां जोरों पर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधान शिक्षक जतिन कुमार मगध प्रमंडल अवार्ड से हुए सम्मानित, टीबीटी- हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में हुआ आयोजन
बिहारी समाज
सदियों पुरानी परंपरा का फिर हुआ आगाज, रजौली में शुरू हुआ गुरुपर्व मेला, झूले-खिलौने से सजें दुकानें,जानें खासियत
बिहारी समाज
रोह में डिग्री कॉलेज की जमीन चयन को ले बवाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग, जानें क्या है विरोध की वजह
बिहारी समाज
निशांत का नवादा आगमन 13 को, तैयारियां जोरों पर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

प्रधान शिक्षक जतिन कुमार मगध प्रमंडल अवार्ड से हुए सम्मानित, टीबीटी- हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में हुआ आयोजन

-मगध विश्वविद्यालय बोधगया के प्रांगण में हुआ भव्य आयोजन ​नवादा : मगध…

By Swatva
बिहारी समाज

सदियों पुरानी परंपरा का फिर हुआ आगाज, रजौली में शुरू हुआ गुरुपर्व मेला, झूले-खिलौने से सजें दुकानें,जानें खासियत

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व…

By Swatva
बिहारी समाज

रोह में डिग्री कॉलेज की जमीन चयन को ले बवाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग, जानें क्या है विरोध की वजह

नवादा : जिले के रोह प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज के लिए…

By Swatva
बिहारी समाज

निशांत का नवादा आगमन 13 को, तैयारियां जोरों पर

नवादा : जिला जदयू कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?