By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक पप्पू पांडेय के घर छापा, फरार MLA पर जमीन कब्जाने का आरोप

Amit Dubey
Last updated: April 13, 2026 11:17 am
By Amit Dubey 230 Views
Share
3 Min Read
गोपालगंज, विधायक, JDU, पप्पू पांडेय, छापा, फरार, MLA, जमीन, कब्जा
SHARE

जमीन कब्जाने और फायरिंग के मामले में आज सोमवार की सुबह गोपालगंज पुलिस ने कुचायकोट विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के घर पर छापेमारी की। विधायक के गांव में छापेमारी के दौरान न तो विधायक वहां मिले और न उनके भाई जिनकी तलाश में यह छापेमारी की गई थी। पुलिस ने विधायक पप्पू पांडेय और उनके भाई के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने विधायक के गांव में छापेमारी की, लेकिन विधायक और उनके भाई सतीश पांडेय वहां नहीं मिले। बताया जा रहा है कि इस रेड में पांच थानों की पुलिस शामिल थी। यह पूरा मामला फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन कब्जाने से जुड़ा है और भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी उनपर लगा है। जानकारी के अनुसार अदालत ने विधायक और उनके भाई सतीश पांडेय के अलावा उनके सीए राहुल तिवारी के विरुद्ध भी गैरजमानती वारंट जारी किया है।

- Advertisement -

भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

गोपालगंज एसपी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गयी थी। इसी केस में अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।फिलहाल पुलिस कार्रवाई के कारण विधायक और उनके भाई अंडरग्राउंड हो गए हैं। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने के आरोप में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने 1 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने भू-माफिया सिवान के रहने वाले भोला पांडेय समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी केस में विधायक और उनके भाई पर साजिशकर्ता के तौर पर आरोप लगाते हुए उन्हें अभियुक्त बनाया गया था।

इस मामले में पुलिस पहले ही सिवान निवासी भोला पांडेय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर विधायक और उनके भाई को साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए गैरजमानती वारंट पुलिस को अदालत से मिला है। हालांकि, विधायक और उनके भाई अंडरग्राउंड हो चुके हैं, लेकिन उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गोपालगंज में विधायक के खिलाफ इस कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि इसमें एक जनप्रतिनिधि की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

TAGGED: JDU, MLA, कब्जा, गोपालगंज, छापा, जमीन, पप्पू पांडेय, फरार, विधायक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो वरिष्ठ IAS अधिकारी निलंबित
बिहारी समाज
बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि
बिहारी समाज
फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉल और कोचिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी में भागलपुर पुलिस ने नवादा के तीन युवकों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो वरिष्ठ IAS अधिकारी निलंबित
बिहारी समाज
बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि
बिहारी समाज
फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉल और कोचिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी में भागलपुर पुलिस ने नवादा के तीन युवकों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बोधगया, महाबोधि मंदिर, म्यांमार, राष्ट्रपति, हाई सिक्योरिटी
देश-विदेश

बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग आज…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, भोजपुरी सिंगर, गुंजन सिंह, कोर्ट, राहत, 5 जून, गिरफ्तारी, रोक
अपराध

अनंत सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह को कोर्ट से राहत, 5 जून तक गिरफ्तारी पर रोक

मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज शनिवार को…

By Amit Dubey
किराया, बस, ऑटो, माल ढुलाई, महंगा, 15 फीसदी, बढ़ोतरी, यात्रा, महंगी
अर्थ

बिहार में बस-ऑटो का किराया 15 फीसदी बढ़ा, अब महंगी होगी यात्रा

बिहार में 1 जून से आम लोगों के लिए सफर करना महंगा…

By Amit Dubey
गोपालगंज, एनकाउंटर, कुख्यात, 50 हजार, इनामी, आकाश सिंह
अपराध

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात आकाश सिंह का हाफ एनकाउंटर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पुलिस ने आज शनिवार को सुबह-सुबह गोपालगंज में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?