By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

क्या सलट गया JDU में अनंत-नीरज झगड़ा, संजय झा और विजय चौधरी ने क्या कहा?

Amit Dubey
Last updated: October 6, 2026 4:50 pm
By Amit Dubey
Share
4 Min Read
JDU, अनंत.नीरज, झगड़ा, संजय झा, विजय चौधरी
SHARE

बिहार में एमएलसी चुनाव की सरगर्मियों के बीच JDU में पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले पार्टी विधायक अनंत सिंह को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। जहां ललन सिंह द्वारा इस विवाद में पहल के बाद मामला सुलझने की बात कही जा रही है, वहीं यह भी चर्चा है कि अब अनंत सिंह पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ सिर्फ खुलकर विरोधी बयान नहीं देंगे। इसका यह मतलब हुआ कि वे नीरज का समर्थन करेंगे या नहीं, इसपर स्थिति साफ नहीं हुई है। इसबीच आज मंगलवार को पहले जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और फिर वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने ललन सिंह की इस विवाद को सुलझाने की कोशिश पर बयान दिया है। संजय झा ने कहा कि ललन सिंह से जितना संभव हुआ, उन्होंने पार्टी हित में किया है। अब सब ठीक हो जाएगा। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ने मामला सुलझाने के लिए रास्ता निकाल लिया है। अब कोई दिक्कत नहीं है।

- Advertisement -

पटना स्नातक सीट से चुनाव लड़ रहे JDU प्रत्याशी नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच झगड़े के खुलकर सामने आने के बाद पार्टी ने तमाम कोशिशें की कि मामला सुलझ जाए। लेकिन जब अनंत सिंह नहीं माने तो बीते दिन इस काम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लगाया गया और उन्होंने अनंत सिंह से मुलाकात भी की। ललन सिंह की इसी कोशिश पर जब संजय झा से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ललन सिंह से जितना संभव हुआ, उन्होंने पार्टी हित में प्रयास किया है। वहीं जब इस मुद्दे पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता ललन सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने का आग्रह किया गया था। ललन सिंह ने मामले में कार्रवाई की और विवाद को सुलझाने की दिशा में रास्ता निकाला है।

विजय चौधरी ने कहा कि पार्टी ने इस मामले में जो निर्णय और कार्रवाई की है, उसमें पूरी पारदर्शिता बरती गई है। पार्टी की ओर से किसी को भड़काने के लिए कोई बात नहीं कही गई। बल्कि मामले की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने कार्रवाई के साथ यह भी स्पष्ट किया है कि विवाद को सुलझाने के क्रम में जो अन्य बातें सामने आई हैं, उन पर पार्टी विचार करेगी। यानी मामला सिर्फ तत्काल विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इस पूरे प्रकरण से जुड़े दूसरे पहलुओं पर भी पार्टी की नजर है। विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह के संज्ञान में जो बातें आईं, उन्हें पार्टी के संज्ञान में लाना सकारात्मक कदम है। पार्टी इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। अब विजय चौधरी के बयान से साफ है कि पार्टी इस विवाद को हल्के में नहीं ले रही है। साथ ही पार्टी की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि पूरे मामले में फैसले किसी दबाव या गुटबाजी के आधार पर नहीं, बल्कि तथ्यों और सामने आई शिकायतों के आधार पर लिए गए हैं।

TAGGED: JDU, अनंत.नीरज, झगड़ा, विजय चौधरी, संजय झा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

युवक, घर, दोस्त, दारू पार्टी, 24 बार, चाकू घोंपा, हत्या, मोतिहारी
दारू पार्टी के लिए घर से बुलाकर ले गए और फिर युवक के पेट में 24 बार चाकू घोंप हत्या
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
सांसद विवेक ठाकुर ने थामा झाड़ू, शोभनाथ मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
बिहारी समाज
दोराहे पर खड़ी बिहार की राजनीत?
बिहारी समाज
LJPR, विधायक, प्रतिनिधि, हिरासत, ठेकेदार, 50 लाख, वसूली
हिरासत में LJPR विधायक प्रतिनिधि, ठेकेदार से 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

युवक, घर, दोस्त, दारू पार्टी, 24 बार, चाकू घोंपा, हत्या, मोतिहारी
दारू पार्टी के लिए घर से बुलाकर ले गए और फिर युवक के पेट में 24 बार चाकू घोंप हत्या
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
सांसद विवेक ठाकुर ने थामा झाड़ू, शोभनाथ मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
बिहारी समाज
दोराहे पर खड़ी बिहार की राजनीत?
बिहारी समाज
LJPR, विधायक, प्रतिनिधि, हिरासत, ठेकेदार, 50 लाख, वसूली
हिरासत में LJPR विधायक प्रतिनिधि, ठेकेदार से 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
युवक, घर, दोस्त, दारू पार्टी, 24 बार, चाकू घोंपा, हत्या, मोतिहारी
अपराध

दारू पार्टी के लिए घर से बुलाकर ले गए और फिर युवक के पेट में 24 बार चाकू घोंप हत्या

मोतिहारी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक युवक को…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सांसद विवेक ठाकुर ने थामा झाड़ू, शोभनाथ मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

नवादा : विकसित भारत अभियान के तहत भाजपा की ओर से नगर…

By Swatva
बिहारी समाज

दोराहे पर खड़ी बिहार की राजनीत?

नवादा : बिहार की राजनीति इस समय एक बहुत बड़े मोड़ पर…

By Swatva
LJPR, विधायक, प्रतिनिधि, हिरासत, ठेकेदार, 50 लाख, वसूली
अपराध

हिरासत में LJPR विधायक प्रतिनिधि, ठेकेदार से 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

चिराग पासवान की पार्टी LJPR के सिवान में दरौली सीट से विधायक…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?