By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

हिरासत में LJPR विधायक प्रतिनिधि, ठेकेदार से 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Amit Dubey
Last updated: October 6, 2026 2:28 pm
By Amit Dubey
Share
3 Min Read
LJPR, विधायक, प्रतिनिधि, हिरासत, ठेकेदार, 50 लाख, वसूली
SHARE

चिराग पासवान की पार्टी LJPR के सिवान में दरौली सीट से विधायक विष्णुदेव पासवान पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। दरौली थाने की पुलिस ने इस सिलसिले में विधायक के प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार विधायक और उनके प्रतिनिधि के खिलाफ प्रखंड में बन रहे नए मॉडल ब्लॉक के ठेकेदार ने दौराली थाने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ठेकेदार ने अपनी शिकायत में कहा है कि विधायक और उनके प्रतिनिधि उससे सरकारी निर्माण कार्य के ठेके में उससे 3 प्रतिशत कमीशन की डिमांड कर रहे हैं। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। संवेदक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए विधायक प्रतिनिधि और उसके साथियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

चिराग के दरौली विधायक पर उठी अंगुली

ठेकेदार ने पुलिस को दिये आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उसने यह भी बताया कि उसपर निर्माण कार्य बंद कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में विधायक से संपर्क करने पर उन्होंने ठेकेदार के सारे आरोपों को गलत बताया। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार दरौली के आंदर में नए प्रखंड भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने पुलिस से विधायक और उनके प्रतिनिधि से सुरक्षा की मांग करते हुए उनके खिलाफ रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की है। ठेकेदार का कहना है कि कुल निर्माण कार्य 15 लाख 45 हजार रुपये का है और इसी का 3 प्रतिशत बतौर कमीशन तथा 50 लाख अलग से मांगा जा रहा है।

ठेकेदार ने यह भी कहा कि उसे इस मकसद से पहले भी धमकी तथा मारपीट से गुजरना पड़ा था। इसके लेकर पिछले माह पुलिस में सनहा भी दर्ज कराया गया था। यहीं नहीं, सनहा दर्ज कराने दो दिन बाद ही निर्माण कार्य में लगे उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई जिसको लेकर भी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इधर ठेकेदार द्वारा की गई ताजा शिकायत के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों अमित कुमार पासवान और साहेब हुसैन को हिरासत में लिया है। अमित को विधायक का प्रतिनिधि बताया जाता है जबकि दूसरा आरोपी भवराजपुर का रहने वाला है। उधर दरौली विधायक विष्णुदेव पासवान ने प्रखंड भवन के निर्माण करा रहे ठेकेदार के कराए गए समस्त कार्यों की जांच कराने की मांग भवन निर्माण विभाग से की है। इसको लेकर उन्होंने विभाग के सचिव को एक पत्र भी लिखने की बात कही।

TAGGED: 50 लाख, ljpr, ठेकेदार, प्रतिनिधि, वसूली, विधायक, हिरासत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हसुआ में अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी‌, बाल बाल बचा दुकानदार
बिहारी समाज
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी निर्माण प्रगति की डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
जिले के अधिवक्ताओं ने कटिहार घटना को बताया शर्मनाक, हत्यारे की गिरफ्तारी व एक करोड़ रुपए मुआवजा की मांग
बिहारी समाज
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आंकड़ों की बाजीगरी छोड़ बिहार के आर्थिक विकास का सम्मान करें: -लोजपा प्रवक्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हसुआ में अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी‌, बाल बाल बचा दुकानदार
बिहारी समाज
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी निर्माण प्रगति की डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
जिले के अधिवक्ताओं ने कटिहार घटना को बताया शर्मनाक, हत्यारे की गिरफ्तारी व एक करोड़ रुपए मुआवजा की मांग
बिहारी समाज
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आंकड़ों की बाजीगरी छोड़ बिहार के आर्थिक विकास का सम्मान करें: -लोजपा प्रवक्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

हसुआ में अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी‌, बाल बाल बचा दुकानदार

नवादा : जिले के हसुआ बाजार में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा…

By Swatva
बिहारी समाज

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी निर्माण प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के अधिवक्ताओं ने कटिहार घटना को बताया शर्मनाक, हत्यारे की गिरफ्तारी व एक करोड़ रुपए मुआवजा की मांग

नवादा : जिले के अधिवक्ताओं में कटिहार के पटेल चौक पर मो.…

By Swatva
बिहारी समाज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आंकड़ों की बाजीगरी छोड़ बिहार के आर्थिक विकास का सम्मान करें: -लोजपा प्रवक्ता

​नवादा : ​लोजपा जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?