इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के साथ ऐसा कांड किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पटना से मुंबई जाने वाली इस एयरलाइन कंपनी की फ्लाइट में सवार यात्री तो तय समय पर मुंबई पहुंच गए, लेकिन जब वे अपना सामान कलेक्ट करने पहुंचे तो पता चला कि वह पटना एयरपोर्ट पर ही छूट गया। विमान में कुल 125 यात्री मुंबई गए थे और सभी का सामान एयरलाइन कंपनी के कर्मियों ने विमान में लोड ही नहीं किये।
फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद जब यात्री सामान के लिए पहुंचे तो उनका लगेज नहीं मिला। यात्रियों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि उनका सामान पटना एयरपोर्ट पर ही छूट गया है। इसके बाद वहां यात्री हंगामा करने लगे। इसके बाद विमान कंपनी ने बताया कि अगले दिन उनका सामान मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब यात्री इस विमान कंपनी की शिकायत उपभोक्ता फोरम में करने की बात कह रहे हैं क्योंकि आज शुक्रवार सुबह तक उन्हें सामान नहीं मिल सका था।