गया जी, बेलागंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेन स्थित प्रसिद्ध एवं पावन बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आगमन और भगवान शिव के 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व 1008 सहस्त्रालिंग शिवलिंग के दर्शन-पूजन का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार, PHD विभाग की SDO श्रीमती खुशी कुमारी एवं प्रशाखा पदाधिकारी श्री सुभाष कुमार ने बाबा कोटेश्वर नाथ धाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी एवं पूर्व माननीय अध्यक्ष, लोकायुक्त बिहार, माननीय न्यायमूर्ति श्री श्याम किशोर शर्मा सर से भी श्रद्धालुओं की टेलीफोनिक वार्तालाप हुआ। माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने बाबा कोटेश्वर नाथ धाम की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्ता से अवगत कराए तथा इस पावन धाम के गौरवशाली इतिहास और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

बाबा कोटेश्वर नाथ धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धरोहर है। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने और उससे जुड़ने का अवसर मिलता है। “जहां आस्था विश्वास बन जाती है, जहां इतिहास आध्यात्मिक शक्ति का स्वरूप ले लेता है—वही है बाबा कोटेश्वर नाथ धाम।”
दीपक कुमार की रिपोर्ट
