By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

दिल्ली में गडकरी से मिले सम्राट, गंगा की गाद से NHAI बनाएगी सड़कें…हुआ करार

Amit Dubey
Last updated: November 3, 2026 4:01 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
गडकरी, सम्राट, करार, गंगा, गाद, NHAI, सड़क निर्माण
SHARE

बिहार की नदियों में जमा गाद अब सड़क निर्माण के काम आएगी। आज मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच हुए एक बैठक के बाद यह ऐलान किया गया। बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच इसको लेकर MOU पर हस्ताक्षर किये गए। इसके तहत राज्य की नदियों और जलस्रोतों से गाद निकालकर उससे मिलने वाली मिट्टी, बालू और अन्य उपयोगी सामग्री का इस्तेमाल नेशनल हाईवे के निर्माण में किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक से बाहर आकर कहा कि बिहार की कई नदियों में एक-दो नहीं, दस-दस मीटर तक गाद जमी है। ऐसे में नदी में जलप्रवाह कैसे होगा। लेकिन बिहार और भारत सरकार की इस नई पहले के बाद अब नदी की गाद बिहार के लिए संजीवनी बनने वाली है। इससे बिहार खुशहाल और समृद्ध भी होगा।

- Advertisement -

इस नई पहल को नदी संजीवनी और नदी पुनर्जीवन अभियान से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य बिहार की नदियों से गाद हटाकर उनकी जलधारण क्षमता और जल प्रवाह को बेहतर बनाना है। साथ ही ड्रेजिंग से निकलने वाली सामग्री का इस्तेमाल सड़क निर्माण में करके बड़ी मात्रा में राजस्व बचाना है। इससे एक तरफ बाढ़ की समस्या से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण के लिए जरूरी सामग्री भी उपलब्ध होगी। MOU पर हस्ताक्षर के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नदी से गाद निकालने का काम केंद्र सरकार अपने खर्च पर कराएगी। इसके लिए बिहार सरकार से एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार कोई रॉयल्टी नहीं लेगी यानी केंद्र सरकार बिहार को कोई रॉयल्टी नहीं देगी।

गडकरी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां गाद की सफाई से जुड़े कामों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने विदर्भ क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि पानी की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या रही है। उनके क्षेत्र में करीब 1600 तालाब बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी नदियों की सफाई और जल प्रबंधन की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। गडकरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि दूसरे राज्य भी इस मॉडल को अपना सकते हैं। ड्रेजिंग से निकलने वाली मिट्टी, बालू और अन्य उपयोगी सामग्री को सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को हर साल बाढ़ के कारण करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। नदियों में लगातार गाद जमा होने से उनका तल ऊपर उठ रहा है और हाई फ्लड लेवल में बदलाव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने पहली बार किसानों के खेतों से गाद हटाने के लिए नीति बनाकर सहायता राशि देने का प्रावधान किया है। राज्य में जलस्रोतों के पुनर्जीवन और गाद प्रबंधन को लेकर भी पहल की गई है।

TAGGED: NHAI, करार, गंगा, गडकरी, गाद, सड़क निर्माण, सम्राट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 23 परिवादों में कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन
बिहारी समाज
कुंदन कृष्णन, 300 करोड़,जमीन, STF, DG, RJD, सांसद, सुधाकर सिंह
300 करोड़ की जमीन के मालिक हैं STF DG कुंदन कृष्णन, RJD सांसद सुधाकर सिंह का हमला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
सहरसा, नगर आयुक्त, सस्पेंड, गबन, वि​त्तीय, अनियमितता
गबन और वि​त्तीय अनियमितता में सहरसा के नगर आयुक्त सस्पेंड
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
हेलीकॉप्टर, नेपाल, आसमान, टक्कर, भारतीय, मौत, 2 चौपर
नेपाल में बीच आसमान टकरा गए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय की मौत..2 जख्मी
दुर्घटना देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 23 परिवादों में कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन
बिहारी समाज
कुंदन कृष्णन, 300 करोड़,जमीन, STF, DG, RJD, सांसद, सुधाकर सिंह
300 करोड़ की जमीन के मालिक हैं STF DG कुंदन कृष्णन, RJD सांसद सुधाकर सिंह का हमला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
सहरसा, नगर आयुक्त, सस्पेंड, गबन, वि​त्तीय, अनियमितता
गबन और वि​त्तीय अनियमितता में सहरसा के नगर आयुक्त सस्पेंड
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
हेलीकॉप्टर, नेपाल, आसमान, टक्कर, भारतीय, मौत, 2 चौपर
नेपाल में बीच आसमान टकरा गए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय की मौत..2 जख्मी
दुर्घटना देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 23 परिवादों में कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन…

By Swatva
कुंदन कृष्णन, 300 करोड़,जमीन, STF, DG, RJD, सांसद, सुधाकर सिंह
देश-विदेश

300 करोड़ की जमीन के मालिक हैं STF DG कुंदन कृष्णन, RJD सांसद सुधाकर सिंह का हमला

बक्सर से RJD सांसद सुधाकर सिंह ने आज मीडिया के सामने बिहार…

By Amit Dubey
सहरसा, नगर आयुक्त, सस्पेंड, गबन, वि​त्तीय, अनियमितता
बिहारी समाज

गबन और वि​त्तीय अनियमितता में सहरसा के नगर आयुक्त सस्पेंड

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने सहरसा के नगर आयुक्त प्रभात कुमार…

By Amit Dubey
हेलीकॉप्टर, नेपाल, आसमान, टक्कर, भारतीय, मौत, 2 चौपर
दुर्घटना

नेपाल में बीच आसमान टकरा गए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय की मौत..2 जख्मी

नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह बीच आसमान…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?