By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

चंपारण में बाढ़ से हालात भयावह, तीन तटबंध टूटे…गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती में उफान

Amit Dubey
Last updated: September 29, 2026 12:32 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
बाढ़, चंपारण, बांध टूटा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हालात, भयावह
SHARE

नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का नया खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ और भारी बारिश के बीच अब मोतिहारी में गंडक पर बना रिंग बांध टूट गया जिससे कई रिहाइशी इलाकों में पानी भरने की खबर है। पूरे राज्य और पड़ोसी देश नेपाल में पिछले 3—4 दिनों से लगाता हुई बारिश ने बिहार की तीन नदियों गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती नदी में फिर से उफान ला दिया। इन नदियों के बढ़े जलस्तर ने पश्चिमी चंपारण, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के तमाम जिलों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी के तेज बहाव ने चम्पारण तटबंध को तोड़ दिया जिससे बगहा शहर में पानी घुस गया। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज दबाव के कारण चम्पारण तटबंध का लगभग 30 मीटर हिस्सा टूटा है। तटबंध टूटते ही नदी का पानी आसपास के निचले इलाकों में तेजी से फैलने लगा।

Contents
दहशत में लोग, अलर्ट मोड में प्रशासनमुजफ्फरपुर में भी जलस्तर ने बढ़ाई टेंशन
- Advertisement -

दहशत में लोग, अलर्ट मोड में प्रशासन

बताया गया कि यहां यदि गंडक के पानी का दबाव इसी तरह बना रहा तो पानी राष्ट्रीय राजमार्ग NH 727 के लिए भी खतरनाक हो सकता है। सोमवार सुबह वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद नदी के जलस्तर और बहाव में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। पानी के बढ़े दबाव के कारण ही कल देर शाम तटबंध कमजोर पड़ गया और उसका हिस्सा टूट गया। सोमवार को वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज पर नदी का जलस्त्राव 13 घंटे तक 5 लाख क्यूसेक से अधिक बना रहा। वहीं मोतिहारी से भी बुरी खबर है। आज मंगलवार की सुबह मोतिहारी के अरेराज प्रखंड में मनरेगा से बनाया गया रिंग बांध पानी के दबाव में टूट गया। बांध टूटते ही आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने की खबर है।

मुजफ्फरपुर में भी जलस्तर ने बढ़ाई टेंशन

इधर खबर है कि चंपारण में एक और तटबंध पिपरासी प्रखंड के सुगौली गांव स्थित पीपी बांध भी टूट गया है। इससे चंपारण में ​बाढ़ और भयावह हो गई है। बताया जाता है कि बीते 36 घंटे से अधिक समय से चंपारण में पिपरासी प्रखंड के बलुआ, सेमरा लंबेदहा व मंझरिया पंचायत के लोगों के घरों में बाढ़ का पानी लगा हुआ है। बावजूद इसके किसी भी पंचायत में सामुदायिक किचन का संचालन नहीं हो रहा है। वहीं मुजफ्फरपुर से भी बाढ़ को लेकर चिताएं बढ़ने लगी हैं। यहां बूढ़ी गंडक रेवाघाट में खतरे के निशान को पार कर गई है। जबकि बागमती नदी भी कटौझा और बेनीबाद में खतरे के निशान से काफी उपर बह रही है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच चंपारण, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में एसडीआरएफ की टीमें उतार दी गईं हैं तथा तीनों ही जिलों में प्रशासन फुल अलर्ट पर है।

TAGGED: चंपारण, बाढ़, बांध टूटा, भयावह, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, हालात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

उदासीन संगत अमावां में गुरु महापर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग
बिहारी समाज
बैठक में फैसला, लेकिन धरातल पर इंतजार, ब्लैक स्पॉट पर कब होंगे सुरक्षा इंतजाम?
बिहारी समाज
भगत सिंह के जन्मदिन पर अरवल में देशव्यापी इंकलाब मार्च, वोट के अधिकार की रक्षा का लिया गया संकल्प
बिहारी समाज
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

उदासीन संगत अमावां में गुरु महापर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग
बिहारी समाज
बैठक में फैसला, लेकिन धरातल पर इंतजार, ब्लैक स्पॉट पर कब होंगे सुरक्षा इंतजाम?
बिहारी समाज
भगत सिंह के जन्मदिन पर अरवल में देशव्यापी इंकलाब मार्च, वोट के अधिकार की रक्षा का लिया गया संकल्प
बिहारी समाज
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

उदासीन संगत अमावां में गुरु महापर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के श्री उदासीन संगत अमावां…

By Swatva

बैठक में फैसला, लेकिन धरातल पर इंतजार, ब्लैक स्पॉट पर कब होंगे सुरक्षा इंतजाम?

नवादा : जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

By Swatva
बिहारी समाज

भगत सिंह के जन्मदिन पर अरवल में देशव्यापी इंकलाब मार्च, वोट के अधिकार की रक्षा का लिया गया संकल्प

अरवल - शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाकपा-माले जिला…

By Swatva
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
अपराध

होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल

बेगूसराय से एक दिल को दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?