राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। आज मंगलवार की सुबह पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में मझौली सिंघाड़ा मार्ग पर बाइक सवार दो युवक को गोलियों से बदमाशों ने भून डाला। वारदात को मंझौली सिंघाड़ा मार्ग स्थित आहार के पास अंजाम दिया गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने दो युवकों के शव वहां सड़क किनारे देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। अभी तक मृतक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने कई खोखे बरामद किये हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक की हत्या देर रात में ही की गई होगी।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह सुबह मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे। तभी देखा कि सड़क किनारे एक आहार के पास एक काला लाल रंग की अपाचे बाइक है और उसे कुछ दूरी पर दो युवक का शव पड़ा हुआ जो खून से लथपथ है। इधर, दो युवक का शव मिलने के बाद बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों के बीच जुट गई। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी सबसे पहले डायल 112 को दिया। उसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना को लेकर बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बिक्रम के मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की सड़क किनारे दो युवक के शव मिले हैं। इनकी गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर पुलिस को एक बाइक भी मिली है जो काले और लाल रंग की है। बाइक से ही कुछ दूरी पर खून से लथपथ दोनों युवकों के शव भी पड़े थे। अपुष्ट खबरों के अनुसार दोनों मृतक युवकों की पहचान सोनू कुमार और रोशन कुमार के रूप में की जा रही है लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।