By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
शिक्षा

साइबर सुरक्षा के संदर्भ में पारिवारिक संवाद सार्वाधिक महत्वपूर्ण तथ्य : डॉ. गणेश दत्त पाठक

कोई ऑनलाइन स्तर पर समस्या आती है तो सबसे पहले अपने माता पिता और अभिभावक से चर्चा करें। पारिवारिक स्तर पर संवाद से साइबर सुरक्षा के संदर्भ में बहुत बड़ी पर मदद मिल सकती है।

Swatva Desk
Last updated: September 22, 2024 9:53 am
By Swatva Desk 878 Views
Share
4 Min Read
SHARE

महाराजगंज के सरस्वती विद्या मंदिर में साइबर सुरक्षा पर भैया बहनों के साथ संवाद सत्र का आयोजन

सिवान : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सूचना तकनीक क्रांति के दौर में समाज में बदलाव की गति बेहद तीव्र है। वर्तमान में इंटरनेट का उपयोग अनिवार्य है तो साइबर सुरक्षा के संदर्भ में सतर्कता भी आवश्यक है। साइबर सुरक्षा के मामले में पारिवारिक स्तर पर संवाद एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है। बच्चे ऑनलाइन आ रही समस्याओं के बारे में अपने माता पिता और अभिभावक से अवश्य बात करें। परिवारजन भी ऐसे संवाद को बढ़ावा दिया करें। ये बातें शनिवार को महाराजगंज के सरस्वती विद्या मंदिर में भैया बहनों के साथ साइबर सुरक्षा के संदर्भ में संवाद सत्र को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् डॉ. गणेश दत्त पाठक ने कहीं। आयोजन विद्या भारती के प्रचार-प्रसार विभाग के तत्वाधान में हुआ था। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सह विद्या भारती के क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉक्टर कुमार विजय रंजन सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। संवाद सत्र के दौरान भैया बहनों ने सवाल भी पूछे। आगत अतिथियों द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।संवाद सत्र का संचालन विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख अमरेश रंजन ओझा ने किया।

- Advertisement -

बताते चलें कि शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, महाराजगंज के प्रचार-प्रसार विभाग द्वारा विद्यालय के सभागार में ” साइबर सुरक्षा की जानकारी बच्चों के लिए कितनी जरूरी है” विषय पर बच्चों में साइबर सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता के प्रसार के लिए संवाद सत्र का आयोजन किया गया था। सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉक्टर कुमार विजय रंजन ने सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत किया। दो अलग अलग सत्रों में विद्यालय के भैया बहनों के साथ संवाद सत्र का आयोजन हुआ। विषय प्रवेश कराते हुए वरिष्ठ पत्रकार नवीन सिंह परमार ने कहा कि आज के सोशल मीडिया के दौर में सावधानी और सतर्कता बेहद आवश्यक है। ऑनलाइन गतिविधियों के संदर्भ में मामूली सी गलती भी परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए भैया बहन इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग करें। अपने ज्ञान के वर्धन, कैरियर संबंधी जानकारियां इंटरनेट से प्राप्त करें लेकिन ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता अवश्य बरतें। आवश्यक होने पर पुलिस के साइबर सेल की मदद भी ली जा सकती है।

इसके बाद मुख्य वक्ता के तौर पर शिक्षाविद् डॉ. गणेश दत्त पाठक ने साइबर अपराध के विभिन्न आयामों जैसे साइबर ग्रूमिंग, साइबर बुलिंग आदि के बारे में भैया बहनों को विस्तार से समझाया और व्यक्तिगत स्तर पर सुरक्षा उपायों मसलन स्ट्रॉन्ग पासवर्ड, अपरिचित के फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने, पोस्ट को शेयर करने में सावधानी, अपने निजी जानकारियों को साझा करने में सावधानी, ऑनलाइन वित्तीय जानकारियों के संदर्भ में सावधानी आदि तथ्यों के बारे में बताते हुए साइबर सुरक्षा के रक्षोपाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। उन्होंने विशेष बल दिया कि भैया बहन जब भी कोई ऑनलाइन स्तर पर समस्या आती है तो सबसे पहले अपने माता पिता और अभिभावक से चर्चा करें। पारिवारिक स्तर पर संवाद से साइबर सुरक्षा के संदर्भ में बहुत बड़ी पर मदद मिल सकती है।

TAGGED: Cyber security, Sarswati Vidya Mandir, siwan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
इनाम, 10 हजार, नीट, उपद्रवी, पेपर लीक, 117 फोटो, 25 जुलाई, बिहार बंद
अपराध

117 उपद्रवियों की फोटो जारी, पहचान बताने पर 10 हजार इनाम…25 को बिहार बंद की कौल

पेपर लीक के विरोध में बीते दिन पटना समेत बिहार के 18…

By Amit Dubey
पेपर लीक, छात्र, प्रदर्शन, पटना, बेगूसराय, कटिहार, लाठीचार्ज
अपराध

पटना के बाद अब बेगूसराय और कटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज

पेपर लीक पर बिहार आज गुरुवार को फिर सुलग उठा। पटना के…

By Amit Dubey
NEET 2024, पेपर लीक, संजीव मुखिया, सबूत नहीं, CBI, सफाई
देश-विदेश

NEET 2024 पेपर लीक में संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं, CBI ने दी यह सफाई

पेपर लीक को लेकर छात्रों में देशव्यापी उबाल के बीच आज CBI…

By Amit Dubey
SP, अल्टीमेटम, पुलिसकर्मी, नौकरी, पेपरलीक, आंदोलन, पटना
अपराध

पटना के गांधी मैदान में CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, थाना प्रभारी का सिर फटा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए कथित पुलिस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?