By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार समेत देशभर में कल से हाईस्पीड BSNL 4G सेवा, प्राइवेट कंपनियों को टेंशन

Amit Dubey
Last updated: September 26, 2025 5:19 pm
By Amit Dubey 569 Views
Share
3 Min Read
BSNL, 4G, हाईस्पीड सेवा, पीएम मोदी, कल, ओडिसा
SHARE

प्राइवेट कंपनियों के 5G नेटवर्क को चुनौती देने के लिए सरकारी कंपनी BSNL 4G के जरिए बड़ी क्रांति का आगाज करने जा रही है। यह आम लोगों और खासकर मध्यम वर्ग तथा गरीब तबके के लिए एक काफी राहत की बात है। पीएम मोदी ओडिशा से कल बीएसएनएल की 4G सेवा का उद्घाटन करेंगे। 4G सेवा शुरू करने के ऐलान के साथ ही अब BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। कल यानी 27 सितंबर को अपनी रजत जयंती पर BSNL देशभर में स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ कर देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से इस योजना का उद्घाटन करेंगे।

- Advertisement -

बीएसएनएल के सीएमडी ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि रजत जयंती के मौके पर स्वदेशी 4G की शुरुआत भारत के दूरसंचार क्षेत्र के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पटना में BSNL के मुख्य महाप्रबंधक (बिहार) रवींद्र कुमार चौधरी ने इस संबंध में कहा कि बीएसएनएल का यह 4G नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी सी-डॉट कोर पर आधारित है। इसे टीसीएस और तेजस ने मिलकर तैयार किया है। कंपनी ने 92,633 नई 4G साइटें शुरू करने का ऐलान किया है। इनमें 14 हजार से ज्यादा 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट की साइटें भी शामिल हैं। बीएसएनएल ने भारत नेट और द्विपों में समुद्रतलीय फाइबर (CANI-KLI) प्रोजेक्ट के जरिए मल्टी-टीबीपीएस क्षमता और लो-लेटेंसी वाली कनेक्टिविटी सुनिश्चित की है। इसके बाद अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप जैसे दुर्गम क्षेत्रों तक भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 4G सेवा देश में बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए स्लो इंटरनेट की समस्या को दूर कर देगी।

इस सरकारी कंपनी ने करीब 18 साल बाद लगातार दो तिमाहियों में लाभ दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ और चौथी तिमाही में 280 करोड़ का मुनाफा हुआ। एआरपीयू बढ़ा है और EBITDA भी 23% तक पहुंच गया है। बीएसएनएल ने सभी वाणिज्यिक बैंक ऋण भी चुका दिए हैं। बीएसएनएल अब ई-सिम, 5G FWA, एआई चैटबॉट्स जैसी आधुनिक सेवाओं के साथ बाजार में कदम रख रहा है। कंपनी ने पिछले साल एक करोड़ से ज्यादा 4G ग्राहक और 2 लाख एफटीटीएच ग्राहक जोड़े। साल 2000 में निगमित बीएसएनएल ने 2009 में देशभर में 3G सेवाएं शुरू की थीं। भारी प्रतिस्पर्धा और वित्तीय संकट के बावजूद कंपनी ने ग्रामीण और सामरिक क्षेत्रों में सेवाएं जारी रखीं। 2019 से लगातार सरकारी पुनरुद्धार पैकेज और 2022 में BBNL के विलय के बाद अब स्वदेशी 4G का राष्ट्रव्यापी रोलआउट इसे फिर से भरोसेमंद बना देगा।

TAGGED: 4G, BSNL, ओडिसा, कल, पीएम मोदी, हाईस्पीड सेवा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?