By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बोधगया, केसरिया स्तूप समेत बिहार के ऐतिहासिक स्थलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे

Amit Dubey
Last updated: August 5, 2026 2:15 pm
By Amit Dubey 62 Views
Share
3 Min Read
बोधगया, केसरिया स्तूप, सर्वे, आदेश, ऐतिहासिक, धरोहर
SHARE

बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नया स्वरूप देकर उन्हें विश्वस्तरीय बनने की तैयारी में सम्राट चौधरी की सरकार जुट गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के प्रमुख पुरातात्विक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण, वैज्ञानिक सर्वेक्षण और उनके विकास को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत सरकार की योजना है कि बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार और केसरिया स्तूप जैसे ऐतिहासिक स्थलों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान किया जाए। बीते दिन देश के वरिष्ठ पुरातत्वविदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी जिस दौरान कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के विस्तृत सर्वेक्षण की रिपोर्ट सरकार को दी गई।

- Advertisement -

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पुरातत्वविदों को विश्व के सबसे बड़े बौद्ध स्तूपों में शामिल केसरिया स्तूप के बाकी हिस्सों का वैज्ञानिक उत्खनन कराने का भी निर्देश दिया। इसमें यह बात सामने आई कि अब तक इस स्तूप का केवल एक हिस्सा ही खोदा गया है। इसके बड़े क्षेत्र में अभी भी महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष मिलने की संभावना है। ऐसे में वैज्ञानिक उत्खनन से कई नई ऐतिहासिक जानकारियां सामने आ सकती हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास आधुनिक तकनीक से सर्वे कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में कैमूर क्षेत्र के तिलहाड़ कुंड, करकटगढ़ और अन्य प्राकृतिक व प्रागैतिहासिक महत्व के स्थलों के विकास पर भी चर्चा हुई।

स्पष्ट है कि सरकार बिहार के सभी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को एकीकृत रूप से विकसित करने की योजना बना रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज और मंदार क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों के संरक्षण और समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन स्थलों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ सके। सरकार का मानना है कि ऐतिहासिक धरोहरें राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। इन स्थलों का संरक्षण और आधुनिक विकास जरूरी है ताकि इनके जरिये राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सके।

TAGGED: आदेश, ऐतिहासिक, केसरिया स्तूप, धरोहर, बोधगया, सर्वे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

AI और डिजिटल पोर्टल से लैस होंगे बिहार के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री ने किया MKVY पोर्टल का शुभारंभ
बिहारी समाज
विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी” विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन
बिहारी समाज
ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों से 68 हजार का जुर्माना, नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा
बिहारी समाज
दमन में हत्या की शिकार छोटी कुमारी का सिलवासा में परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

AI और डिजिटल पोर्टल से लैस होंगे बिहार के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री ने किया MKVY पोर्टल का शुभारंभ
बिहारी समाज
विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी” विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन
बिहारी समाज
ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों से 68 हजार का जुर्माना, नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा
बिहारी समाज
दमन में हत्या की शिकार छोटी कुमारी का सिलवासा में परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
टोल टैक्स, स्टेट हाईवे, नवंबर, हाईटेक कैमरा, निगरानी
देश-विदेश

स्टेट हाईवे पर नवंबर से लगने लगेगा टोल टैक्स, हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी

पथ निर्माण विभाग बिहार के सभी स्टेट हाईवे पर नवंबर माह से…

By Amit Dubey
बीजेपी, बांकीपुर, समीक्षा, प्रशांत किशोर, नैरेटिव
देश-विदेश

प्रशांत किशोर के नैरेटिव के आगे बीजेपी बेबस, क्या हार से कोई सबक ले पाएगी पार्टी?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 30 साल पुराने गढ़ के ढहने के बाद…

By Amit Dubey
चंपारण, सुस्ता, नेपाल बॉर्डर, SSB, हमला, तनाव
अपराध

प. चंपारण के सुस्ता क्षेत्र में बॉर्डर पर नेपाल की तरफ से SSB जवानों पर हमला, तनाव

भारत-नेपाल सीमा से सटे पश्चिमी चम्पारण के संवेदनशील और लंबे समय से…

By Amit Dubey
बीपीएससी, AEDO, पेपर लीक, भाभा, एटॉमिक रिसर्च, सेंटर, टेक असिस्टेंट, गिरफ्तार
अपराध

बीपीएससी AEDO पेपर लीक में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का टेक असिस्टेंट गिरफ्तार

BPSC द्वारा अप्रैल में आयोजित AEDO भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?