विहार केसरी विवेका बढ़ : बिहार केसरी विवेका पहलवान की निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी, उन्हें शोक संवेदना देने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ गयी। उनकी पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नदावां लाया गया और उनके पार्थिव शरीर को विधि-विधान के साथ उत्तरवाहिनी गंगा नदी के किनारे सती स्थान (श्मशान घाट) लाया गया,जहां उनके पुत्र राजा परीक्षित ने मुखग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।
विवेका पहलवान की शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुये।विहार केसरी विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान का आकस्मिक निधन पटना के आरोग्य अस्पताल में हृदयगति रुकने के कारण हो गया।आखिर,कौन थे विवेका पहलवान जिन्हें मिली थी बिहार केसरी की उपाधि,विवेका पहलवान और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह दोनों एक ही वंशज के सम्मिलित परिवार थे और दोनों सगे गोतिया थे।विवेका पहलवान को विहार केसरी की खिताब दिलाने में प्रबल सहयोगी रहे निवर्तमान सहाय्य एवं पुनर्वास राज्य मंत्री एवं मोकामा के पूर्व विधायक दिंवगत दिलीप कुमार सिंह,पर विधान सभा चुनाव को लेकर ही विवेका पहलवानऔरअनंत सिंह से अदावत हमेशा सुर्खियों रहा है।
जब मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह एवं विवेका पहलवान दोनों परिवार सम्मिलित थे तो विवेका पहलवान बिहार के ख्यातिलब्ध पहलवान बने थे, उन्होंने कुश्ती में कई मुकाबले में जीत हांसिल कर काफी सुर्खियां बटोरी और कुश्ती के क्षेत्र में अपनी एक महत्वपूर्ण स्थान बनाकर चर्चित हुये। बिहार केसरी की उपाधि पाने वाले विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के बींच काफी संघर्ष होने के बाद दोनों की आपसी सुलह होने के बाद आपसी संबध काफी अच्छी हो गयी।बैसे विवेका पहलवानी के दौर में पहलवानी में पूरे देश में काफी नाम कमाया था,उन्होंने कुश्ती में कई राष्ट्रीय मुकाबले जीते थे।इसलिए उन्हें बिहार केसरी की उपाधि भी मिली थी।
सच है कि पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और विवेका पहलवान के बीच चली लंबी खूनी संघर्ष के बाद अंततः दोनों के बींच आपसी सुलह सफाई हुई और दोनों के बींच पुरानी पैतृक चाचा-भतीजे का संबध सौहार्दपूर्ण कायम हो गया।बिहार केसरी विवेका पहलवान का गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे निधन हो गया. विवेका पहलवान को 27 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका पटना के आरोग्यम अस्पताल में इलाज चल रहा था और विवेका पहलवान 75 वर्ष के थे।विहार केसरी विवेका पहलवान की निधन की खबर से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह सहित सभी परिजन काफी दुःखी हैं और उनके अंतिम दर्शन के लिये भीड़ उमड़ पड़ी।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट